Coforge से Meesho तक, MSCI में शामिल हुए तो इन शेयरों की बदलेगी किस्मत

MSCI Rebalancing Today: एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव होने वाला है। नुवामा के मुताबिक इसमें शामिल होने पर कोफोर्ज (Coforge) से लेकर मीशो (Meesho) तक चार शेयरों में ₹14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ सकता है तो इंडेक्स से विदाई पर दो स्टॉक्स से करीब ₹2500 करोड़ की निकासी हो सकती है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवबंर 2026 की इस तिमाही रीजिग में MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारतीय बाजार से कोफोर्ज (Coforge), एलआईसी (LIC), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और मीशो (Meesho) को जगह मिलने की संभावना है।

MSCI Rebalancing Today: आज एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के तिमाही रीजिग ऐलान पर मार्केट की नजरें टिकी हुई हैं। नवबंर 2026 की इस तिमाही रीजिग में MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारतीय बाजार से कोफोर्ज (Coforge), एलआईसी (LIC), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और मीशो (Meesho) को जगह मिलने की संभावना है। हालांकि दूसरी तरफ इससे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) और पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) के बाहर निकलने का भी अनुमान है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक यदि चारों कंपनियां इंडेक्स में शामिल होती हैं, तो इनमें कुल मिलाकर करीब $150 करोड़ (₹14 हजार से अधिक) का निवेश आ सकता है, तो दूसरी तरफ दो कंपनियों के इंडेक्स से बाहर निकलने से इनसे करीब $26.3 करोड़ (करीब ₹2500 करोड़) तक की निकासी हो सकती है।

Coforge में सबसे अधिक निवेश आने का अनुमान

नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्स में शामिल होने की स्थिति में कोफोर्ज में सबसे अधिक निवेश आ सकता है। इसमें करीब $65.3 करोड़ का निवेश आ सकता है तो एलआईसी में लगभग $49.8 करोड़, अदाणी ग्रीन एनर्जी में $30.0 करोड़ और मीशो में $25.4 करोड़ का निवेश आ सकता है। हालांकि दूसरी तरफ इंडेक्स से विदाई पर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के इंडेक्स से बाहर होने पर करीब $14.3 करोड़ और पीआई इंडस्ट्रीज से $11.8 करोड़ की निकासी हो सकती है। हालांकि वास्तव में कितना निवेश आएगा या निकासी होगी, यह इंडेक्स वेटेज और फंड मैनेजरों की रीबैलेंसिंग पर निर्भर करेगा।


कब होगा MSCI का ऐलान

एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव का ऐलान आज 12 नवंबर 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 AM पर होने की उम्मीद है। हालांकि इन बदलावों को 30 नवंबर 2026 से लागू किया जाएगा।

अभी क्या है शेयरों की स्थिति

कोफोर्ज के शेयर फिलहाल 0.9% की गिरावट के साथ ₹2,030.10 पर हैं। इस साल यह 23% मजबूत हुआ है।

एलआईसी के शेयर फिलहाल 1.5% की बढ़त के साथ ₹405 पर है। इस साल यह 5% कमजोर हुआ है।

अदाणी ग्रीन फिलहाल 0.8% की बढ़त के साथ ₹1,460 पर है। इस साल यह 42% ऊपर चढ़ा है।

मीशो का शेयर 4.5% की मजबूती के साथ ₹249.20 पर है। इस साल यह 37% ऊपर चढ़ा है।

BHEL Share Price: ₹207 करोड़ की राहत पर % चढ़े शेयर, अभी एक मामले पर चल रही सुनवाई

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।