MSCI Rebalancing Today: आज एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के तिमाही रीजिग ऐलान पर मार्केट की नजरें टिकी हुई हैं। नवबंर 2026 की इस तिमाही रीजिग में MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारतीय बाजार से कोफोर्ज (Coforge), एलआईसी (LIC), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और मीशो (Meesho) को जगह मिलने की संभावना है। हालांकि दूसरी तरफ इससे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) और पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) के बाहर निकलने का भी अनुमान है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक यदि चारों कंपनियां इंडेक्स में शामिल होती हैं, तो इनमें कुल मिलाकर करीब $150 करोड़ (₹14 हजार से अधिक) का निवेश आ सकता है, तो दूसरी तरफ दो कंपनियों के इंडेक्स से बाहर निकलने से इनसे करीब $26.3 करोड़ (करीब ₹2500 करोड़) तक की निकासी हो सकती है।
