MTAR Tech Share Price : MTAR टेक के शेयर में आज जोरदार तेजी है। शेयर आज 8 फीसदी ऊपर हैं। इसने 4 महीने में 148% का तगड़ा रिटर्न दिया है। MTAR टेक में धमाके के कारणों पर नजर डालें तो न्यूयॉर्क लिस्टेड ब्लूम एनर्जी में 25 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्लूम एनर्जी के नंबर उम्मीद से अच्छे रहे है। इसके गाइडेंस भी मजबूत रहे हैं। ब्लूम एनर्जी की आय में सालाना आधार पर 130 फीसदी का उछाल आया है। ब्लूम एनर्जी ने ओरेकल के साथ डील की है। 2.8 GW फ्यूल सेल AI डाटा सेंटर के लिए यह करार हुआ है। कंपनी ने बताया है कि वह अपनी मौजूदा क्षमता के साथ सालाना लगभग 5 GW की आपूर्ति कर सकती है और वह लगातार अपनी क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
