Get App

MTAR Tech share price: मज़बूत Q4 नतीजों के दम स्टॉक अपने अब तक के हाई पर, FY27 के गाइडेंस ने दिया बूस्टर डोज

MTAR Tech share price: कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को पहले के 50 फीसदी से बढ़ा कर 80 फीसदी कर दिया है। मज़बूत Q4 नतीजों के दम स्टॉक अपने अब तक के हाई पर नजर आ रहा है। FY27 के गाइडेंस ने स्टॉक में जोश भर दिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 14, 2026 पर 12:08 PM
MTAR Tech share price: मज़बूत Q4 नतीजों के दम स्टॉक अपने अब तक के हाई पर, FY27 के गाइडेंस ने दिया बूस्टर डोज
MTAR Tech Share Price : MTAR Tech पर जारी मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में ग्रॉस मार्जिन 44.2 प्रतिशत रहा,जो पिछले साल के मुकाबले 800 बेसिस पॉइंट्स कम है। बिक्री के प्रतिशत के रूप में कर्मचारियों पर खर्च और अन्य खर्च 14.1 प्रतिशत और 10 प्रतिशत रहे

MTAR Tech Share Price: MTAR Technologies के शेयर बुधवार को 11.5 फीसदी बढ़कर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए मज़बूत नतीजे पेश किए है और वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को बढ़ा दिया है। इसके चलते आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। NSE पर इंट्रा डे में यह स्टॉक 11.53 फीसदी चढ़कर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। फिलहाल 11.45 बजे के आसपास यह शेयर 515.50 रुपए यानी 7.62 फीसदी बढ़ कर 7278 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 7,418 रुपए है।

नतीजों पर एक नजर

कंपनी ने मंगलवार को बाज़ार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे घोषित किए। मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी अवधि के 13.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 222.6 प्रतिशत बढ़कर 44.2 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही के दौरान कंपनी की कामकाजी आय 67.2 प्रतिशत बढ़कर 306 करोड़ रुपये पर रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 183 करोड़ रुपये पर थी।

चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज,कर,मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन (EBITDA) से पहले की कमाई इस तिमाही में 80.9 प्रतिशत बढ़कर 61.7 करोड़ रुपये हो गई,जो पिछले साल की इसी अवधि में 34.1 करोड़ रुपये थी। EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 18.6 प्रतिशत से बढ़कर 20.2 प्रतिशत पर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें