Top Trading Picks : 23750-23800 के नीचे रहने तक निफ्टी में बिकवाली की सलाह, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Top Trading Picks :ओवरऑल अगर मार्केट का स्ट्रक्चर देखते हैं तो यह उछाल पर बिकवाली वाला ही है। जब तक निफ्टी 23750-23800 की रेंज के बीच नीचे ट्रेड कर रहा है तब तक बिकवाली की सलाह रहेगी। लोअर लेवल पर 23100 तक के टारगेट हासिल होते हुए नजर आ सकते हैं

अपडेटेड May 14, 2026 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Top Trading Picks : पंकज रांदड़ ने कहा कि जब तक निफ्टी 23750-23800 की रेंज के बीच नीचे ट्रेड कर रहा है तब तक बिकवाली की सलाह रहेगी

Top Trading Picks : बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ है। निफ्टी करीब 80 प्वाइंट की बढ़त के साथ 23500 के करीब दिख रहा है। वहीं,बैंक निफ्टी ने भी हल्की बढ़त है। उधर मिडकैप और स्मॉलकैप भी ऊपर से नीचे आए हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में करीब 3 फीसदी की गिरावट है। फार्मा और केमिकल शेयरों में खरीदारी दिख रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और सरकारी बैंकों में भी रौनक है। लेकिन निफ्टी IT में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। परसिस्टेंट और कोफोर्ज 3 फीसदी से ज्यादा फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

निफ्टी ट्रेंड

ऐसे में इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइज़र्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने आज के सेशन में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए कहा कि कल का कारोबारी सेशन काफी सुस्ती भरा रहा। आईटी, ऑटो और रियलिटी सेक्टर्स कल के सबसे बड़े विलेन साबित हुए। मेटल और पीएससी डिफेंस और इंफ्रा में थोड़ी सी मजबूती देखने मिली। ओवरऑल अगर मार्केट का स्ट्रक्चर देखते हैं तो यह उछाल पर बिकवाली वाला ही है। जब तक निफ्टी 23750-23800 की रेंज के बीच नीचे ट्रेड कर रहा है तब तक बिकवाली की सलाह रहेगी। लोअर लेवल पर 23100 तक के टारगेट हासिल होते हुए नजर आ सकते हैं। आरएसआई भी नेगेटिव डायवर्जन के साथ कंपेरेटिवली डाउन ट्रेंड ही दिखा रहा है।


बैंक निफ्टी ट्रेंड

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल शुरुआत में इसमें थोड़ा बारगेनिंग देखने को मिली थी। लेकिन जिस तरीके से पीएसई और पीएसयूस शेयरों में गिरावट देखने मिली है उसमें एक राउंडेड बॉटम बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि बैंक निफ्टी अभी एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 53100 तक फिसल सकता है। इसमें 53850 के आसपास बिकवाली की सलाह रहेगी। 54200 का स्टॉप लॉस रखकर बैंक निफ्टी के अंदर सेलिंग की पोजीशन बनाई जा सकती है।

Trading Plan: बाजार का रुझान अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में, 'सेल-ऑन-रैली'की रणनीति करेगी काम

आज के इन शेयरों पर रहे नजर

आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि उनका डीमार्ट के फ्यूचर्स में बिकवाली की सलाह रहेगी। स्टॉक का चार्ट स्ट्रक्चर कमोजर दिख रहा है। कल भी यह दिन के लो के आसपास बंद होते हुए नजर आया था। इसको देखते हुए डीमार्ट के फ्यूचर्स में 4360 की लेवल पर बिकवाली की सलाह रहेगी। यहां 4405 पर स्टॉप लॉस मेंटेन करना है। आज के सत्र में इसमें 4290-4240 तक के टारगेट्स मिल सकते हैं।

कल एयरटेल के नतीजे आए। इस शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि ब्रॉडर टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक में ऊपरी लेवल से काफी गिरावट आई है। ट्रेडिंग पॉइंट ऑफ व्यू से ये काफी बढ़िया क्लस्टर में है। लेकिन इस स्टॉक में आज की शुरूआती तेजी को देखते हुए दिन के दौरान अगर कहीं पर भी गिरावट नजर नजर आती है तो इसमें ₹1900 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह रहेगी। ₹ 1910 के बाद इसमें एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने मिलेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।