सिर्फ 6 महीनों में इस शेयर ने तिगुना किया इनवेस्टर्स का पैसा, क्या आपने निवेश किया?

MTAR Technologies का शेयर 22 मई को ऑल टाइम हाई पर पहुचं गया। इसकी वजह एक इंटरनेशनल कस्टमर से कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर है। कारोबार के दौरान यह शेयर एक समय 6.32 फीसदी चढ़कर 8,449.50 रुपये पर पहुंच गया था

अपडेटेड May 23, 2026 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
बीते तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 22 फीसदी चढ़ा है।

अगर कोई शेयर सिर्फ 6 महीनों में आपका पैसा तीन गुना और एक साल में पांच गुना कर दें तो आपको कैसा लगेगा? हम बात कर रहे हैं एमटीएआर टेक्नोलॉजीज की। इस डिफेंस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। हाल में यह कंपनी एक बड़ा ऑर्डर मिलने की वजह से सुर्खियों में आई है।

22 मई को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

MTAR Technologies का शेयर 22 मई को ऑल टाइम हाई पर पहुचं गया। इसकी वजह एक इंटरनेशनल कस्टमर से कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर है। कारोबार के दौरान यह शेयर एक समय 6.32 फीसदी चढ़कर 8,449.50 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसने ज्यादातर बढ़त गंवा दी। आखिर में यह 0.62 फीसदी के उछाल के साथ 7,997 रुपये पर बंद हुआ। मुनाफावसूली की वजह से शेयर ने बढ़त गंवा दी।


बीते तीन कारोबारी सत्रों में 22 फीसदी उछाल

बीते तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 22 फीसदी चढ़ा है। कंपनी की तरफ से एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ऑर्डर की कुल वैल्यू का 50 फीसदी अगले साल 20 मार्च तक पूरा कर देगी। बाकी 50 फीसदी 20 जून, 2027 तक पूरा कर देगी। इस बड़े ऑर्डर से पहले भी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला था। पिछले हफ्ते कंपनी ने कहा था कि उसे एक इंटरनेशनल कंपनी से 2,279 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

 पॉजिटिव गाइडेंस से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

कंपनी ने FY27 के लिए ग्रोथ का बहुत अच्छा गाइडेंस दिया है। इससे भी शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। कंपनी ने कहा है कि इस वित्त वर्ष में रेवेन्यू ग्रोथ 80 फीसदी रह सकती है। पहले कंपनी ने इस वित्त वर्ष में रेवेन्यू ग्रोथ 50 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। कंपनी को इस वित्त वर्ष के दौरान कई बड़े ऑर्डर मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी को इस वित्त वर्ष के अंत तक ऑर्डर बुक 5000 करोड़ रुपये पहुंच जाने की उम्मीद है। अभी यह 2,582 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 10000 अंक गिरा है, क्या बाजार में टिके रहने वाले इनवेस्टर्स को मिलेगा इनाम?

मार्च तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 67 फीसदी बढ़कर 306 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 154 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 20.19 फीसदी हो गया। नेट प्रॉफिट बढ़कर 44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 करोड़ रुपये था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।