MTNL और BSNL की प्रॉपर्टी बिक्री को मिली हरी झंडी, विनिवेश विभाग जल्द ही मंगाएगी बोली

सरकार ने इन कंपनियों के लिए पहले भी बोलियां मंगाई थी लेकिन कंपनियों ने बुक्स में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ा चढ़ाकर दिखाई। बढ़ी हुई कीमत के चलते सरकार को बोलियां नहीं मिली। IMG ने प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन फार्मूला बदलने को भी मंजूरी दी है

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 2:09 PM
इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने BSNL और MTNL की 3000 करोड़ पर की प्रॉपर्टी बेचने को हरी झंडी दे दी है।

इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने BSNL और MTNL की 3000 करोड़ पर की प्रॉपर्टी बेचने को हरी झंडी दे दी है। सरकार जल्दी ही नए वैल्यूएशन के आधार पर इनके लिए बोलियां मंगाएगी। खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए असीम मनंचदा ने कहा कि सरकार MTNL और BSNL की प्रॉपर्टी बेचकर फंड जुटाने की तैयार कर रही है। सरकार 3,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की बिक्री करेगी।

बता दें कि MTNL और BSNL इन दोनों कंपनियों की प्रॉपर्टी प्राइम लोकेशन में पर है। दिल्ली,हैदराबाद और लखनऊ में कंपनियों की प्रॉपर्टी बेची जाएगी। विनिवेश विभाग जल्द ही बोलियां मंगाने की शुरुआत करेगा।


बता दें कि सरकार ने इन कंपनियों के लिए पहले भी बोलियां मंगाई थी लेकिन कंपनियों ने बुक्स में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ा चढ़ाकर दिखाई। बढ़ी हुई कीमत के चलते सरकार को बोलियां नहीं मिली। IMG ने प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन फार्मूला बदलने को भी मंजूरी दी है। अब इंडिपेंडेंट वैल्युअर की वैल्यूएशन को ज्यादा तरजीह मिलेगी। इसी वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी बिक्री करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।