Get App

MTNL Share price : वित्त मंत्रालय ने MTNL को दिवालिया घोषित करने से रोका, स्टॉक को लगे पंख

6 हजार करोड़ रुपए की बड़ी राहत से BSNL और MTNL के 4G नेटवर्क में तेजी आने की उम्मीद है। ये पैकेज 4G के विस्तार के लिए है जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पैसे से करीब 1 लाख 4G साइट बनाने की योजना। योजना पूरी करने में करीब 6 हजार करोड़ की और जरूरत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 12:55 PM
MTNL Share price : वित्त मंत्रालय ने MTNL को दिवालिया घोषित करने से रोका, स्टॉक को लगे पंख
6 हजार करोड़ रुपए की बड़ी राहत से BSNL और MTNL के 4G नेटवर्क में तेजी आने की उम्मीद है। ये पैकेज 4G के विस्तार के लिए है जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है

MTNL को सरकार से एक और बड़ी राहत मिली है। सूत्रों के हवाले से इसके लेकर जो अपडेट हैं उसके मुताबिक वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों के उस प्रस्ताव के ठुकरा दिया है जिसमें MTNL को दिवालिया घोषित करने का बात कही गई थी। वित्त मंत्रालय ने MTNL को दिवालिया घोषित करने से रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक MTNL पर सरकारी बैंकों का 8144 करोड़ रुपए का लोन है। MTNL के लोन पर सरकार की गारंटी है। सरकार ने MTNL को 16,000 करोड़ रुपए के लैंड मोनेटाइजेशन की मंजूरी दी है। इससे कंपनी के कर्ज की भरपाई हो सकती है।

एक और बड़ी खबर ये है कि BSNL, MTNL की 4जी की रफ्तार में तेजी आ सकती है। CNBC- आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में इन कंपनियों के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों के हवाले से पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि 6 हजार करोड़ रुपए की बड़ी राहत से BSNL और MTNL के 4G नेटवर्क में तेजी आने की उम्मीद है। ये पैकेज 4G के विस्तार के लिए है जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पैसे से करीब 1 लाख 4G साइट बनाने की योजना। योजना पूरी करने में करीब 6 हजार करोड़ की और जरूरत होगी। BSNL, MTNL के 4G नेटवर्क में तेजी लाने के लिए अब तक तीन पैकेज के जरिए कुल 3.22 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। MTNL और BSNL के बीच 10 साल के लिए 4G नेटवर्क के लिए करार हुआ है।

Trading Plan: क्या Nifty और Bank Nifty में गिरावट रहेगी जारी, या देखने को मिलेगी राहत की रैली ?

MTNL की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर फिलहाल 1.46 रुपए यानी 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 53.90 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 57.50 रुपए और दिन का लो 53.41 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 101.93 रुपए और 52 वीक लो 31.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 19,825,275 शेयर के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप 3,408 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 21.15 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 19.77 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में ये शेयर 11.04 फीसदी और इस साल अब तक 7.15 फीसदी भागा है। 1 साल में इस शेयर में 12.46 फीसदी और 3 साल में 98.82 फीसदी की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें