दिवाली (Diwali 2021) के दिन "मुहूर्त ट्रेडिंग" (Muhurat Trading 2021) सेशन के लिए शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा। हालांकि, दीवाली पर स्टॉक मार्केट एक्सचेंज बंद रहता है, मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के अवसर पर आयोजित की जाती है और सेशन में नॉर्मल ट्रेडिंग से पहले एक ब्लॉक डील सेशन होता है और उसके बाद एक क्लोज़िंग सेशन होता है। यह एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान है, जो कई सालों से किया जाता है और इनवेस्टर्स इस दिन कुछ टोकन खरीदारी करते हैं।
4 नवंबर, 2021 को दोनों स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर शाम 6.15 बजे से शाम 7.15 बजे के बीच एक घंटे की विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।
दिन में ब्लॉक डील सेशन शाम 5.45 बजे से शाम 6 बजे तक 15 मिनट तक चलेगा और प्री-ओपन सेशन शाम 6 बजे से शाम 6.08 बजे के बीच 8 मिनट तक चलेगा। विशेष रूप से, मुहूर्त ट्रेडिंग समय दिन के ज्योतिषीय रूप के अनुसार, शुभ समय पर आधारित होता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व:
इनवेस्टर्स के लिए क्यों खास है मुहूर्त ट्रेडिंग
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग का अपना महत्व है और इस समय को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता यह भी है कि विशेष मुहूर्त में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि इस मौके पर किया गया निवेश फायदा देता है।
इसी मान्यता के चलते एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ज्यादातर इनवेस्टर्स शेयर खरीदते हैं। हालांकि इस मौके पर भावनाओं में आकर ओवर वैल्यूड शेयरों की खरीदारी से बचना चाहिए।
दिवाली के दिन इस स्पेशल सेशन का महत्व इससे भी लगाया जा सकता है कि कई लोग इस खास ट्रेडिंग सेशन के दौरान ही शेयर बाजार में अपना पहला निवेश करते हैं, ताकि उन्हें मान्यता के अनुसार, आगे चल कर फायदा ही फायदा हो।