Get App

Muhurat Trading: जानें दिवाली के दिन क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय, शेयर बाजार के लिए ये क्यों है इतना खास

मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) अहम होती है, क्योंकि यह एक नए साल या "संवत" की शुरुआत का प्रतीक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2021 पर 9:43 AM
Muhurat Trading: जानें दिवाली के दिन क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय, शेयर बाजार के लिए ये क्यों है इतना खास

दिवाली (Diwali 2021) के दिन "मुहूर्त ट्रेडिंग" (Muhurat Trading 2021) सेशन के लिए शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा। हालांकि, दीवाली पर स्टॉक मार्केट एक्सचेंज बंद रहता है, मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के अवसर पर आयोजित की जाती है और सेशन में नॉर्मल ट्रेडिंग से पहले एक ब्लॉक डील सेशन होता है और उसके बाद एक क्लोज़िंग सेशन होता है। यह एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान है, जो कई सालों से किया जाता है और इनवेस्टर्स इस दिन कुछ टोकन खरीदारी करते हैं।

समय और तारीख:

4 नवंबर, 2021 को दोनों स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर शाम 6.15 बजे से शाम 7.15 बजे के बीच एक घंटे की विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।

दिन में ब्लॉक डील सेशन शाम 5.45 बजे से शाम 6 बजे तक 15 मिनट तक चलेगा और प्री-ओपन सेशन शाम 6 बजे से शाम 6.08 बजे के बीच 8 मिनट तक चलेगा। विशेष रूप से, मुहूर्त ट्रेडिंग समय दिन के ज्योतिषीय रूप के अनुसार, शुभ समय पर आधारित होता है।

मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व:

मुहूर्त ट्रेडिंग अहम होती है, क्योंकि यह एक नए साल या "संवत" की शुरुआत का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग संवत 2078 की शुरुआत होगी। जैसा कि दिवाली नए साल की शुरुआत का प्रतीक है, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन को पूरे साल के लिए समृद्धि और धन लाने के लिए शुभ माना जाता है। BSE पर साल 1957 में और 1992 में NSE पर मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू की गई थी।

इनवेस्टर्स के लिए क्यों खास है मुहूर्त ट्रेडिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें