Muhurat Trading 2026: 1 घंटे के लिए खुलेगा शेयर मार्केट, चेक करें सम्वत् 2083 के मूहूर्त का टाइम-टेबल

Muhurat Trading 2026: सम्वत् 2083 की मुहूर्त ट्रेडिंग आज है। इसके लिए आज रविवार होने के बावजूद मार्केट खुलेगा। 10 साल में चौथी बार छुट्टी के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग हो रही है। इससे पहले लगातार आठ साल तक निफ्टी 50 मुहूर्त ट्रेडिंग को ग्रीन जोन में बंद हुआ था। चेक करें आज मूहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग क्या है और सेटलमेंट कब होगा

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 8:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Muhurat Trading 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के मौके पर खास तौर से आयोजित होने वाला कारोबारी दिन है। निवेशक इसे नए संवत की शुभ शुरुआत मानते हैं।

Muhurat Trading 2026: दिवाली के मौके पर आज 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद शेयर मार्केट कुछ समय के लिए खुलेगा। आज नए सम्वत् 2083 की मुहूर्त ट्रेडिंग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में खास कारोबार होगा। इसके साथ ही हिंदू कैलेंडर के नए संवत् 2083 की शुरुआत भी होगी। एनएसई और बीएसई पर मुख्य रूप से इक्विटी ट्रेडिंग सत्र दोपहर 2:20 PM से 3:30 PM तक चलेगा। एक्सचेंजों ने प्री-ओपन और ब्लॉक डील इत्यादि के लिए शेड्यूल जारी किया है।

Muhurat Trading 2026: NSE और BSE टाइमिंग्स

-एनएसई और बीएसई पर प्री-ओपन सेशन दोपहर 2:05 PM पर शुरू होगा।

-2:10 PM तक मार्केट और लिमिट ऑर्डर दे सकेंगे, उनमें बदलाव कर सकेंगे या उन्हें रद्द कर सकेंगे।


-इसके बाद 2:10 PM से 2:15 PM तक केवल लिमिट ऑर्डर लगा सकेंगे।

-ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कंफर्मेशन 2:15 PM से 2:17 PM के बीच होगा।

-इसके बाद 2:20 PM पर नियमित कारोबार शुरू होगा।

1.ब्लॉक डील विंडो दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक खुली रहेगी।

2.IPO और रीलिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए स्पेशन प्री-ओपन ऑर्डर 2:05 PM से 2:50 PM तक होगा। इन शेयरों में नियमित कारोबार 3:05 PM से 3:30 PM तक चलेगा।

-इलिक्विड शेयरों के लिए पीरियॉडिक कॉल ऑक्शन और क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की भी अलग व्यवस्था की गई है। CAS के तहत एलिबिजल शेयरों में क्लोजिंग ऑक्शन ऑर्डर विंडो 3:20 PM से 3:30 PM तक रहेगा।

MCX Muhurat Trading 2026: कमोडिटी मार्केट टाइमिंग

एमसीएक्स पर स्पेशल ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:05 PM से 2:19 PM तक और मुख्य ट्रेडिंग सेशन 2:20 PM से 3:30 PM तक चलेगा। एक्सचेंज के मुताबिक सभी कमोडिटी और इंडेक्स के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लाइंट कोड में 3:45 PM तक बदलाव कर सकेंगे।

Muhurat Trading 2026: सेटलमेंट

मुहूर्त ट्रेडिंग में किए गए इक्विटी ट्रेड्स का सेटलमेंट सोमवार 9 नवंबर को T+1 व्यवस्था के तहत होगा। एनएसई क्लियरिंग के मुताबिक 8 अक्टूबर को जो भी ट्रेडिंग होगा, उसका सेटलमेंट 9 नवंबर को होगा। क्लियरिंग कॉरपोरेशन ने पे-इन का समय शाम 4:30 बजे और पे-आउट का समय रात 9 बजे तय किया है।

Muhurat Trading क्या है?

दिवाली के मौके पर हर साल थोड़े समय के लिए स्टॉक मार्केट खोला जाता है, यही मुहूर्त ट्रेडिंग है। निवेशक इसे नए संवत् की शुभ शुरुआत मानते हैं और इस दौरान नए निवेश या शेयर खरीदने की परंपरा निभाते हैं। हालांकि सामान्य ट्रेडिंग की तरह ही इसमें भी मार्केट के उतार-चढ़ाव और रिस्क रहते हैं तो ऐसे में सिर्फ शुभ मुहूर्त देखकर ही निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

Diwali Stocks: मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए नुवामा की 5 बेस्ट पिक्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।