Muhurat Trading 2026: दशहरा को क्लोजिंग के बाद रविवार को दिवाली, 10 साल में चौथी बार छुट्टी के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग!

Muhurat Trading 2026: फेस्टिव सीजन आ गया है। अहम त्योहारों पर स्टॉक मार्केट में भी कारोबार बंद रहता है। दिवाली पर भी छुट्टी रहती है लेकिन एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग भी होती है, चाहे दीपों का पर्व दिवाली रविवार को ही क्यों न पड़े। जानिए इस बार मुहूर्त ट्रे़डिंग कब है और इससे पहले 10 साल में रविवार को कब-कब मार्केट खुला था

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Muhurat Trading 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग एक स्पेशल ट्रे़डिंग सेशन है, जोकि दीवाली को होता है। दिवाली को भी इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद ही रहता है, सिवाय एक घंटे के।

Muhurat Trading 2026: स्टॉक मार्केट में शनिवार और रविवार को आमतौर पर मार्केट बंद रहता है लेकिन इस बार दिवाली के मौके पर रविवार होने के बावजूद मार्केट खुला रह सकता है। हालांकि यह सिर्फ एक घंटे के लिए ही खुल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली से नए सम्वत् की शुरुआत मानी जाती है और फिलहाल सम्वत् 2082 चल रहा है। नए सम्वत् की शुभ शुरुआत के लिए एक घंटे के लिए मार्केट खोला जाता है। दिवाली से पहले की बात करें तो अक्टूबर में दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को मार्केट बंद रहेगा।

इस बार कब होगी Muhurat Trading

मुहूर्त ट्रेडिंग एक स्पेशल ट्रे़डिंग सेशन है, जोकि दिवाली को होता है। दिवाली को भी इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद ही रहता है, सिवाय एक घंटे के। दिवाली के मौके पर जब लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है तो उस समय मार्केट में माता लक्ष्मी की कृपा के लिए ट्रेडिंग विडों खोला जाता है। इसकी टाइमिंग एक्सचेंज फिक्स करते हैं। इस बार दिवाली 8 नवंबर को पड़ रही है जोकि रविवार है यानी कि इस बार रविवार को भी एक घंटे के लिए मार्केट खुलेगा, जिसकी टाइमिंग का ऐलान अभी नहीं हुआ है।


इससे पहले कब थी रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग

यह पहली बार नहीं है, जब रेगुलर क्लोजिंग वाले दिन यानी शनिवार या रविवार को मार्केट खुलने वाला हो। 10 साल में इस बार यह चौथी बार होने वाला, जब तीसरी बार रविवार को मार्केट खुलेगा। इससे पहले साल 2019 में 27 अक्टूबर और 2023 में 12 नवंबर को रविवार के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर मार्केट खुला था तो साल 2020 में 14 नवंबर को शनिवार को मार्केट खुला था।

अभी क्या है मार्केट की स्थिति

घरेलू स्टॉक मार्केट में इस समय काफी उठा-पटक चल रही। 28 सितंबर को 23,000 का लेवल तोड़ने के 12 कारोबारी दिनों बाद आज 15 अक्टूबर को इसने फिर 23 हजार का लेवल पार किया है। हालांकि अभी भी यह रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे है। इस साल 5 जनवरी, 2026 को निफ्टी ने 26,373.20 का रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था लेकिन क्लोजिंग लेवल पर इसका रिकॉर्ड हाई 26,328.55 है जो 2 जनवरी 2026 को हुआ था।

BHEL Share Price: रिजल्ट के बाद शेयर खरीदें या बेचें, 4 ब्रोकरेज फर्मों से समझें स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।