Mukul Agrawal Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में कई नए शेयर जोड़े हैं। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, उनके पोर्टफोलियो में करीब 8,515 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले 77 शेयर हैं। दूसरी तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के आधार पर उन्होंने कम से कम छह कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है।
