Multibagger Stock : लिस्टिंग के बाद दो सालों में इस SME IPO ने किया मालामाल, 1.28 लाख के बन गए 12.88 लाख रुपये

जुलाई 2021 में इस IPO के लिए 76-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME एक्सचेंज पर अगस्त 2021 में 83.95 रुपये के भाव पर हुई थी। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर लगभग 5 फीसदी का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 9:00 PM
अगर आप निवेश के लिए बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Network People Services Technologies (NPST) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Network People Services Technologies (NPST) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने कम समय में ही अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। आज 6 जुलाई को इस शेयर में 0.68 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है और यह 799.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इस कंपनी का आईपीओ जुलाई 2021 में आया था। पिछले दो सालों में इसने आईपीओ निवेशकों को 900 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

लिस्टिंग पर हुआ था 5 फीसदी मुनाफा

जुलाई 2021 में इस आईपीओ के लिए 76-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME एक्सचेंज पर अगस्त 2021 में 83.95 रुपये के भाव पर हुई थी। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर लगभग 5 फीसदी का मुनाफा हुआ था। आज के समय में इस शेयर की कीमत बढ़कर 799.50 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। ऐसे में ऐसे निवेशक जो इस शेयर में बने रहे उन्हें बंपर मुनाफा हुआ है।


कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

NPST के शेयरों ने पिछले दो सालों में अपने निवेशकों को जमकर मुनाफा दिया है। स्टॉक में बने रहने वाले निवेशकों का पैसा पिछले दो सालों में 10 गुना बढ़ा है। इस शेयर की कीमत इश्यू प्राइस के 80 रुपये से बढ़कर 799 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि इसने अपने निवेशकों को 900 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है।

1.28 लाख रुपये बन गए 12.88 लाख रुपये

NPST आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों ने इसमें कम से कम 128,000 रुपये (1600x80) का निवेश किया था। ऐसे निवेशक जो लिस्टिंग के बाद भी इस स्टॉक में अब तक बने हुए हैं उनका पैसा 10 गुना बढ़कर लगभग 12.88 लाख रुपये हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।