Multibagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो वन पॉइंट वन सॉल्यूशन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही भारी-भरकर रिटर्न दिया है। आज 20 जून को कंपनी के शेयरों में 6.91 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक NSE पर 59.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1277 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 70 रुपये और 52-वीक लो 20.35 रुपये है।
