Get App

Multibagger Stocks: 15 ही साल में ₹56000 का निवेश बना एक करोड़, एक्सपर्ट ने फिर दी खरीदने की सलाह

Multibagger Stocks: कुछ शेयर ऐसे होते हैं जिनमें पैसे लगाकर फटाफट तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही एक शेयर है जिसने महज 58 हजार रुपये के निवेश पर ही 15 साल में करोड़पति बना दिया। पिछले कुछ समय से इसके शेयर दबाव में दिख रहे हैं और दिसंबर 2023 तिमाही में इसकी कारोबारी सेहत बेहतर नहीं थी। हालांकि एक्सपर्ट्स का इस पर भरोसा बना हुआ है और इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 23, 2024 पर 3:35 PM
Multibagger Stocks: 15 ही साल में ₹56000 का निवेश बना एक करोड़, एक्सपर्ट ने फिर दी खरीदने की सलाह
Balaji Amines के शेयर 20 मार्च 2009 को महज 12.06 रुपये के भाव पर थे। अब यह 2108.30 रुपये पर है यानी कि महज 15 साल में 58 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए।

Multibagger Stocks: कुछ शेयर ऐसे होते हैं जिनमें पैसे लगाकर फटाफट तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही एक शेयर ही स्पेशल्टी केमिकल बालाजी एमाइन्स (Balaji Amines) का जिसके शेयरों ने महज 58 हजार रुपये के निवेश पर ही 15 साल में करोड़पति बना दिया। पिछले कुछ समय से इसके शेयर दबाव में दिख रहे हैं और दिसंबर 2023 तिमाही में इसकी कारोबारी सेहत बेहतर नहीं थी। हालांकि एक्सपर्ट्स का इस पर भरोसा बना हुआ है और इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयरों की बात करें तो BSE पर अभी यह 2108.30 रुपये के भाव (Balaji Amines Share Price) पर है।

Balaji Amines ने 15 साल में ही बना दिया करोड़पति

बालाजी एमाइन्स के शेयर 20 मार्च 2009 को महज 12.06 रुपये के भाव पर थे। अब यह 2108.30 रुपये पर है यानी कि महज 15 साल में 58 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए। अब पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 22 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1872.90 रुपये पर था। इसके बाद करीब 7 महीने में यह 46 फीसदी से अधिक उछलकर 1 जनवरी 2024 को 2736.35 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस लेवल से यह करीब 23 फीसदी डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें