Rakesh Jhunjhunwala के इस मल्टीबैगर शेयर में लगातार 5वें दिन लगा लोअर सर्किट, इस साल दिया 120% का रिटर्न

DB Realty Share Price: पिछले एक साल में 410% का रिटर्न देने वाले डीबी रियल्टी के शेयरों में बीते 5 दिन से लगातार लोअर सर्किट लग रहा है

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 3:05 PM
DB Realty के शेयर शुक्रवार को NSE पर 5% की गिरावट के साथ खुले

Rakesh Jhunjhunwala Holdings: रियल्टी सेक्टर की कंपनी डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयरों में बीते 28 जनवरी से ही लगातार अपर सर्किट लग रहा था। हालांकि अब पिछले 5 कारोबारी सत्र से इसे लगातार लोअर सर्किट छुते हुए देखा जा रहा है। बीते एक साल में मल्टीबैगर (Multibagger) रिटर्न देने वाले यह शेयर शुक्रवार को NSE पर 5 फीसदी की गिरावट के साथ खुला और खबर लिखे जाने के समय 107.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीते 5 दिनों में इस शेयर में 17 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

अब क्या करें निवेशक?

DB Realty के शेयरों में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने भी निवेश किया हुआ है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, चार्ट पर 100 रुपये के पास इस शेयर में मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के निवेशकों को 100 रुपये से कम का स्टॉप लॉस लगाकर इस शेयर को होल्ड करना चाहिए। वहीं नए पोजिशनल निवेशकों को उन्होंने इस शेयर के स्थिर होने तक नई खरीदारी से बचने की सलाह दी।

डीबी रियल्टी की शेयर प्राइस हिस्ट्री


डीबी रियल्टी के शेयरों की कीमत 14 फरवरी को 134.05 रुपये पर पहुंच गई थी, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चमत स्तर है। इसके बाद से इसके शेयरों में लगातार लोअर सर्किट लगता देखा जा रहा है और शुक्रवार 18 फरवरी को यह 107.80 रुपये पर कराबोर कर रहा था। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि बीते 5 दिनों में इस शेयर की कीमत 17 फीसदी घटी है। हालांकि इससे पहले राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस शेयर में शानदार रैली देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें- HDFC Securities इन 10 स्मॉल-कैप शेयरों पर 69% अपसाइड के लिए लगा रहा दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास

बीते 5 दिनों में आई तगड़ी गिरावट के बावजूद पिछले एक महीने में इस शेयर का रिटर्न करीब 45 फीसदी रहा है। वहीं 2022 की शुरुआत से अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 120.45 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल की बात करे तों इस दौरान इसके शेयरों की कीमत 21.10 रुपये से बढ़कर 107.80 रुपये पर पहुंची है और इस दौरान इसे अपने निवेशकों को 410 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

राकेश झुनझुनवाला का निवेश

दिसंबर तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास डीबी रियल्टी के 50 लाख शेयर या करीब 2.06 फीसदी हिस्सेदारी है। डीबी रियल्टी एक मुंबई मुख्यालय वाली रियल्टी कंपनी है, जो आवासीय, कमर्शियल, रिटेल सहित अन्य प्रोजेक्ट पर काम करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।