Multibagger: सिर्फ 11 हजार रुपये को इस शेयर ने बना दिया ₹1 करोड़, अब बोनस शेयर देने का किया ऐलान

संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Ltd) ने शुक्रवार 23 सितंबर को बोनस शेयर जारी करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 9:53 PM
Story continues below Advertisement
Samvardhana Motherson पिछले 10 सालों में छठवीं बार बोनस शेयर जारी करने जा रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Ltd) ने शुक्रवार 23 सितंबर को बोनस शेयर जारी करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया। Samvardhana Motherson (पुराना नाम मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड) ने बताया कि वह योग्य निवेशकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी और इसके लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 5 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

    पिछले 10 सालों में 6 बार जारी किया बोनस शेयर

    Samvardhana Motherson पिछले 10 सालों में छठवीं बार अपने शेयरहोल्डरों को बोनस शेयर जारी करने जा रही है। यह भी दिलचस्प है कि कंपनी ने हर बार 1:2 के अनुपात में बोनस दिया है। हाल के बोनस इश्यू के ऐलान से पहले, कंपनी अक्टूबर 2018, जुलाई 2017, जुलाई 2015, दिसंबर 2013 और अक्टूबर 2012 में 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान कर चुकी है।

    निवेशकों को 23 साल में दिया 98,000% रिटर्न


    Samvardhana Motherson शेयर बाजार की उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जिन्होंने पिछले दो दशकों में अपने निवेशकों की पूंजी में हजारों गुना का इजाफा कर उन्हें लखपति से करोड़पति बना दिया है। संवर्धना मदरसन के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 118.30 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से 23 साल पहले 1 जनवरी 1999 को जब पहली बार एनएसई पर संवर्धना मदरसन के शेयरों में कारोबार शुरू हुआ था, तब इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 0.12 रुपये थी। तब से अब तक यह कंपनी अपने निवेशकों को 98,483.33 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुकी है।

    यह भी पढ़ें- मूनलाइटिंग के समर्थन में उतरे केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कहा- "कर्मचारियों के सपनों पर लगाम नहीं लगाएं कंपनियां"

    इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 23 साल पहले 1 जनवरी 1999 को संवर्धना मदरसन के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उस निवेश को आज तक बनाए रखा होता, तो उसका 1 लाख रुपया आज बढ़कर 9.85 करोड़ रुपये हो गई होती। वहीं अगर किसी निवेशक ने उस वक्त सिर्फ 11 हजार रुपये निवेश किया होता, तो उसकी पूंजी आज बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता।

    कंपनी की वित्तीय स्थिति

    जून, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष पहली तिमाही में Samvardhana Motherson का नेट प्रॉफिट 51.24% घटकर 141.22 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की जून 2021 की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 289.63 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की नेट सेल्स जून 2022 की तिमाही में 9.02% बढ़कर 17,614.71 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की जून 2021 की तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 16,157.35 करोड़ रुपये रही थी।

    बता दें कि मदरसन ग्रुप ऑटोमोटिव और ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्रीज की लीडिंग कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है। ग्रुप के पुनर्गठन के तहत Motherson Sumi Systems Limited (MSSL) का नाम बदलकर Samvardhana Motherson International Ltd (SAMIL) हो गया है।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।