Multibagger: 1 साल में 260% बढ़ा शेयर, अब निवेशकों को बोनस शेयर देगी ये एग्रो कंपनी

स्प्रैकिंग एग्रो इक्विपमेंट (Sprayking Agro Equipment) उन चुनिंदा शेयरों में है, जिसने इस साल अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी ने अब अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को 3:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किया जाएगा

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 11:19 PM
Sprayking Agro Equipment के शेयर आज 5% बढ़कर 102.18 रुपये के भाव पर बंद हुए

स्प्रैकिंग एग्रो इक्विपमेंट (Sprayking Agro Equipment) उन चुनिंदा शेयरों में है, जिसने इस साल अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी ने अब शुक्रवार 16 मार्च को अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को 3:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी प्रत्येक 3 मौजूदा शेयरों के बदले में 2 नए शेयर जारी करेगी। स्प्रैकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने कहा कि वह बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट के बारे में आने वाले दिनों में सूचना देगी।

स्प्रैकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 16 मार्च 2023 को हुई बैठक में 3:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया गया। अभी इस फैसले पर शेयरहोल्डरों से पोस्टल बैलेट के जरिए मंजूरी लेना बाकी है।"

एक साल में दिया 262.98% का मल्टीबैगर रिटर्न

इस बीच Sprayking Agro Equipment के शेयर आज 5% की अपनी अपर सर्किट सीमा को छूकर 102.18 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 61.29% की तेजी आ चुकी है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर 144.45% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। वहीं पिछले एक साल में इसमें 262.98% की बंपर तेजी आ चुकी है।


यह भी पढ़ें- Yes Bank में 4.7% की जोरदार तेजी, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद पहली बार चढ़ा बैंक का शेयर

क्या होता है बोनस शेयर?

सामान्य तौर पर कोई कंपनी अपने शेयर धारकों को इंसेंटिव के तौर पर बोनस शेयर जारी करती है। इसको अतिरिक्त शेयर भी कहा जा सकता है। इस बोनस शेयर के रेशियो का निर्धारण कंपनी का बोर्ड करता है। बोनस शेयर के तहत 3 तिथियां महत्तवपूर्ण होती हैं। ये हैं रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट और इश्यू डेट। रिकॉर्ड डेट वह डेट होती है जिसके आधार पर किसको बोनस शेयर जारी किया जाएगा इसका निर्धारण किया जाता है।

इसका मतलब यह है कि जिनके पास रिकॉर्ड डेट को कंपनी के शेयर होते हैं उनको ही बोनस शेयर जारी किया जाता हैवहीं एक्स बोनस डेट उस तिथि को कहते है जो आम तौर पर रिकॉर्ड डेट के एक दिन पहले होती है। बोनस शेयर पाने की पात्रता हासिल करने के लिए किसी निवेशक के पास एक्स -डेट के कम से कम एक या दो दिन पहले कंपनी के स्टॉक की होल्डिंग होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।