Get App

Multibagger Stock: 17 हजार से कम के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब भी तगड़े मुनाफे का बन रहा चांस

Multibagger Stock: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) के शेयरों में आज मामूली गिरावट दिख रही है। हालांकि लांग टर्म में इसने 20 हजार रुपये से कम के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया और आगे भी शानदार तेजी का रूझान दिख रहा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 2:30 PM
Multibagger Stock: 17 हजार से कम के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब भी तगड़े मुनाफे का बन रहा चांस
ब्रोकरेज फर्म ने Samvardhana Motherson में 110 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) के शेयरों में आज 7 दिसंबर को मामूली गिरावट दिख रही है। हालांकि लांग टर्म में इसने 20 हजार रुपये से कम के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया और आगे भी शानदार तेजी का रूझान दिख रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 110 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से से करीब 50 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर अभी एनएसई पर 73.15 रुपये के भाव (Samvardhana Motherson Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं।

महज 16500 रुपये के निवेश पर बना दिया करोड़पति

Samvardhana Motherson के शेयर 1 जनवरी 1999 को महज 12 पैसे में मिल रहे थे। अब यह करीब 609 गुना उछलकर 73 रुपये के भाव में आज मिल रहा है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें लगाए हुए महज 16500 रुपये ने निवेशकों को आज करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लांग टर्म में ही निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। कम टाइम फ्रेम में भी यह बेहतर स्टॉक साबित हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें