Get App

Multibagger Stock: 5 साल में साढ़े 5 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा, कंपनी को मिला 6200 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर

Multibagger Stock: फरवरी 2020 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 36.20 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 199.45 रुपये हो गई है। यानी इस अवधि में निवेशकों का पैसा करीब साढ़े पांच गुना बढ़ा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से BHEL के शेयर दबाव में हैं। पिछले 6 महीने में इसमें 33 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 11:04 PM
Multibagger Stock: 5 साल में साढ़े 5 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा, कंपनी को मिला 6200 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर
Multibagger Stock: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 6,200 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है

Multibagger Stock: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 6,200 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा। इस शेयर ने अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 11 फरवरी को 1.70 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 199.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप घटकर 69,449.75 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 335.40 रुपये और 52-वीक लो 185.20 रुपये है।

BHEL को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

BHEL को यह नया ऑर्डर दमोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (फेज-2) के लिए स्टीम जनरेटर स्टीम जनरेटर आइलैंड पैकेज मिला है। यह पावर स्टेशन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में स्थित होगा और इसकी क्षमता 2×660 मेगावाट होगी।

यह ₹6,200 करोड़ (कर और शुल्क को छोड़कर) का कॉन्ट्रैक्ट इंटरनेशनल कंपटीटिव बिडिंग के माध्यम से दिया गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, "BHEL को दमोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से 2×660 मेगावाट रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन (फेज-2) के स्टीम जनरेटर आइलैंड पैकेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुआ है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें