Multibagger Stocks: 20 साल में बनाया करोड़पति, अब एक डील के चलते शेयर फिर बने रॉकेट

Multibagger Stocks: 25 से अधिक एशियाई और अफ्रीकी देशों में कारोबार करने वाली इस कंज्यूमर गुड्स कंपनी के शेयरों में आज शानदार तेजी है। BSE Sensex रेड जोन में है लेकिन दूसरी तरफ इसके शेयर 4 फीसदी उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी एक डील के चलते हो रही है। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
Marico के शेयर 25 जुलाई 2003 को महज 4.38 रुपये में मिल रहे थे। 20 साल में इसने निवेशकों को 78 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: दिग्गज कंज्यूमर गुड्स कंपनी मैरिको (Marico) के शेयरों में आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी शानदार तेजी दिख रही है। BSE Sensex आज रेड जोन में है लेकिन दूसरी तरफ मैरिको के शेयर करीब 4 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 577.25 रुपये पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी एक डील के चलते हो रही है जिसके तहत इसकी प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन ब्रांड की पैरेंट कंपनी में मेजॉरिटी हिस्सेदारी हो जाएगी। वहीं लॉन्ग टर्म में बात करें तो इसके शेयरों ने 20 साल में 77 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है।

    आज इसके शेयर एक साल के हाई पर पहुंच गए। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई है लेकिन अभी भी दिन के आखिरी में यह 3.39 फीसदी की मजबूती के साथ 573.30 रुपये पर बंद हुए। मैरिको का कारोबार हेल्थ, ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट में है। इसका कारोबार भारत के अलावा एशिया और अफ्रीका के 25 से अधिक देशों में फैला हुआ है।

    Zeal Global Services IPO: खुल गया आईपीओ में पैसे लगाने का मौका, चेक करें कंपनी का क्या है कारोबार


    किस डील ने आज बढ़ाई खरीदारी

    मैरिको ने बुधवार को जानकारी दी थी कि इसने सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स (Satiya Nutraceuticals) की 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिग में जो जानकारी दी, उसके मुताबिक यह सौदा करीब 369.01 करोड़ रुपये का है। सातिया के पास प्लांट-बेस्ड न्यूट्रिशन ब्रांड 'द प्लांट फिक्स-फ्लिक्स' का मालिकाना हक है और अब इसी सातिया में मैरिको मेजॉरिटी हिस्सेदारी होने वाली है। कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इसने 32.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है और शेष 25.25 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण एक ही बार या एक से अधिक चरणों में मई 2025 तक करेगी।

    Siemens और RVNL को मिला बड़ा ऑर्डर, Mumbai Metro के लिए करना है यह काम

    20 साल में बना दिया करोड़पति Marico ने

    मैरिको के शेयर 25 जुलाई 2003 को महज 4.38 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 573.30 रुपये पर है यानी कि 20 साल में निवेशकों को इसने 77 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। अब अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 20 अप्रैल 2023 को इसके शेयर 462.95 रुपये पर था जो इसका एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद महज तीन महीने में यह 23 फीसदी से अधिक उछलकर 28 जुलाई 2023 यानी आज 571 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।