Get App

Multibagger Stock: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी की ताबड़तोड़ तेजी से झूमे निवेशक, अब आगे भी दिख रहा दम

Multibagger Stock: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी के शेयर इस साल बुरी तरह पिटे हैं। हालांकि ढाई साल में इसने जमकर रिटर्न दिया है और आगे भी एक्सपर्ट्स इसमें तेजी का रूझान देख रहे हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 11:36 AM
Multibagger Stock: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी की ताबड़तोड़ तेजी से झूमे निवेशक, अब आगे भी दिख रहा दम
Saregama (पुराना नाम ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया) देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी है जिसके पास अलग-अलग भाषाओं के 1.42 लाख गानों के राइट्स हैं। (File Photo- Pixabay)

Multibagger Stock: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया (Saregama India) के शेयर इस साल बुरी तरह पिटे हैं। हालांकि ढाई साल में इसने जमकर रिटर्न दिया है और आगे भी एक्सपर्ट्स इसमें तेजी का रूझान देख रहे हैं। निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। सारेगामा के शेयरों में आज मामूली तेजी दिख रही है और पिछले एक महीने में यह करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने पिछले महीने इसमें निवेश के लिए 460 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है, यह मौजूदा भाव से करीब 20 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर अभी 383.35 रुपये (Saregama India Share Price) के भाव पर हैं।

32 महीने में 18 गुना बढ़ा दी पूंजी

सारेगामा इंडिया के शेयर 3 अप्रैल 2020 को 21.81 रुपये के भाव पर थे। 32 महीने में यह करीब 18 गुना की उछाल के साथ अभी 383.55 रुपये के भाव (Saregama India Share Price) पर मिल रहा है। पिछले साल 28 दिसंबर 2021 को यह 548.70 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद कारोबार में सुस्ती के चलते शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा और 26 सितंबर 2022 तक यह 37 फीसदी टूटकर 346.55 रुपये के भाव पर फिसल गया। यह 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद सारेगामा के शेयरों की खरीदारी फिर बढ़ी और अब तक यह 11 फीसदी रिकवर हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें