Multibagger Stock : अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Krishana Phoschem के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। बीते शुक्रवार को यह स्टॉक 0.57 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 498.15 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1,476 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 559.40 रुपये और 52-वीक लो 336.05 रुपये है।
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर की घोषणा की है। बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 तय की गई है। कंपनी के 10 रुपये के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों पर वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर (या 5 प्रतिशत) का डिविडेंड दिया गया। फाइनल डिविडेंड की एक्स-डेट 21 सितंबर 2023 थी।
इसके अलावा, कंपनी ने अपने तिमाही (Q1FY24) और एनुअल नतीजों (FY23) में बेहतर आंकड़े दर्ज किए हैं। Q1FY23 की तुलना में Q1FY24 में नेट सेल्स 152.30 फीसदी बढ़कर 165 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 100 फीसदी बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही (Q1FY24) में कंपनी के प्रमोटरों ने अपनी हिस्सेदारी 64.83 फीसदी से बढ़ाकर 65.46 फीसदी कर ली।
इस स्टॉक में पिछले 1 साल में 45 फीसदी की तेजी देखी गई है। इतना ही नहीं, पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 670 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है।
कृष्णा फॉस्केम लिमिटेड साल 2004 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी फर्टिलाइजर और केमिकल्स की मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। कंपनी को 2007 में ओस्टवाल ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया गया था। कंपनी की मार्केट कैप 1400 करोड़ रुपये से अधिक है और इसने पिछले 5 सालों में 101 फीसदी सीएजीआर की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दी है।