Multibagger Stock: इस एग्रोकेमिकल कंपनी ने 32 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब एक हफ्ते में ही 7% मुनाफा कमाने का मौका

Multibagger Stock: पेस्टीसाइड्स और एग्रोकेमिकल कंपनी यूपीएल (UPL) के शेयर एक महीने में करीब 8 फीसदी कमजोर हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को महज 32 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब आगे भी एक्सपर्ट इसमें तेजी का रुझान दिख रहे हैं

अपडेटेड Jan 07, 2023 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
UPL के शेयर 11 जनवरी को 2.29 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 21 साल में 59788% चढ़कर 718.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: पेस्टीसाइड्स और एग्रोकेमिकल कंपनी यूपीएल (UPL) के शेयर एक महीने में करीब 8 फीसदी कमजोर हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को महज 32 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब आगे भी एक्सपर्ट इसमें तेजी का रुझान दिख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडलवाइज के मुताबिक महज एक हफ्ते से लेकर एक महीने में ही यूपीएल से 7 फीसदी से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। यूपीएल के शेयर शुक्रवार 6 जनवरी 2022 को 718.65 रुपये के भाव (UPL Share Price) पर बंद हुए। इसका मार्केट कैप 54,908.13 करोड़ रुपये है।

    32 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति

    UPL के शेयर 11 जनवरी को 2.29 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अब यह 21 साल में 59788% चढ़कर 718.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मतलब हुआ कि यूपीएल ने महज 32 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। एक साल के भीतर शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 मई 2022 को यह 848 रुपये के भाव पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा भाव है। हालांकि अगले ही महीने 23 जून 2022 तक यह 44 फीसदी टूटकर 607.80 रुपये के भाव पर आ गया। इसके बाद शेयरों की गिरावट थमी और अब तक यह 18 फीसदी रिकवर हुआ है लेकिन अभी भी एक साल के ऊंचे स्तर से यह 15 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Multibagger Stock: 56 पैसे का शेयर अब 311 रुपये में, 18 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, चेक करें अपना पोर्टफोलियो


    UPL में निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

    यूपीएल के शेयर पिछले एक महीने में सात फीसदी से अधिक टूटे हैं। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडलवाइज के मुताबिक यह एक हफ्ते से एक महीने के टाइम फ्रेम में 7 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इसमें 707 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर 770 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश कर सकते हैं।

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    यूपीएल (पूर्व नाम यूनाइटेड फास्फोरस लिमिटेड) एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है, जो एग्रोकेमिकल, इंडस्ट्रियल केमिकल, केमिकल इंटरमीडियरीज और स्पेशियलटी केमिकल बनाती है। इसके अलावा यह पेस्टिसाइड्स भी बनाती है। कंपनी की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक Arysta LifeScience के अधिग्रहण के बाद यह दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी एग्रोकेमिकल कंपनी बन चुकी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर 2022 में इसका नेट प्रॉफिट 479 करोड़ रुपये से बढ़कर 336 करोड़ और रेवेन्यू 5007 करोड़ करोड़ रुपये से उछलकर 5543 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।