Multibagger Share: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राजू इंजीनियर्स अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानि एनएसई पर लिस्ट होने की तैयारी में है। यह बीएसई पर पहले से लिस्टेड है। कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में डायरेक्ट लिस्टिंग के जरिए एनएसई पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के लिए आवेदन करने को मंजूरी दी है। कंपनी का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीएसई पर इसके शेयर की कीमत 9 अप्रैल 2025 को 127.92 रुपये पर बंद हुई है।
