Multibagger stock : 3 साल में 1 लाख के बन गए 37,00,000 रुपये, क्या आपके पास है यह शेयर?

पिछले तीन सालों में Rama Steel Tubes के शेयरों ने अपने निवेशकों को 3660 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा 3 सालों में 37 गुना बढ़ा है। अगर आपने 3 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 37 लाख रुपये हो जाती

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 9:50 PM
अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Rama Steel Tubes के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger stock : एक्सपर्ट्स का मानना है कि मल्टीबैगर रिटर्न के लिए निवेशकों को किसी स्टॉक पर लंबे समय तक बने रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Rama Steel Tubes के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी की है, जिसमें इसके प्रदर्शन शानदार रहा है। आज गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 1.37 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 40.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,890.31 करोड़ रुपये हो गया है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में हाल ही में तेजी आई है, खासकर मार्च 2023 तिमाही की कमाई के बाद। मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58 फीसदी बढ़कर 11.66 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.4 करोड़ रुपये था। इस बीच, ऑपरेशन से राजस्व मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 59 फीसदी बढ़कर 399.24 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 की तिमाही में कंपनी का एबिटडा 22.47 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 15.97 करोड़ रुपये से 40.7 प्रतिशत अधिक है।


    पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में रामा स्टील ट्यूब्स का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 27.32 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग फ्लैट होकर 27.44 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, मार्च तिमाही के दौरान ऑपरेशन से इसका राजस्व 75 फीसदी बढ़कर 1,336.75 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल नवंबर में रामा स्टील ट्यूब्स ने अपनी बोर्ड बैठक में 4:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि बोनस शेयर इश्यू के तहत 42.10 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Rama Steel Tubes के शेयरों में 30 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह शेयर 16 फीसदी चढ़ चुका है। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 187 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 3660 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा 3 सालों में 37 गुना बढ़ा है। अगर आपने 3 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 37 लाख रुपये हो जाती।

    कंपनी के बारे में

    रामा स्टील ट्यूब्स एक प्रोफेशनल मैन्युफैक्चरर है और भारत में स्टील पाइप और ट्यूब बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी के क्लाइंट्स में BSES राजधानी पावर, गुजरात गैस और UPCL शामिल हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।