Get App

Multibagger: इस गुमनाम NBFC शेयर ने 5 साल में दिया 38000% का रिटर्न, सिर्फ 26,0000 रुपये लगा कर लोग बने करोड़पति

Multibagger Stock: सरस्वती कमर्शियल के शेयरों में पिछले 5 सालों में 38,000 फीसदी से भी अधिक की तेजी आई है और इसने महज 26,000 रुपये के निवेश से अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है

Vikrant singhअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 12:21 PM
Multibagger: इस गुमनाम NBFC शेयर ने 5 साल में दिया 38000% का रिटर्न, सिर्फ 26,0000 रुपये लगा कर लोग बने करोड़पति
Multibagger Stock: क्या आपने इस शेयर में पैसा लगाया है जिसने 26,000 रुपए को 1 करोड़ रुपए बना दिया

Multibagger Stock: शेयर बाजार में कई बार गुमनाम कंपनियां भी अपने निवेशकों को हजारों गुना का तगड़ा रिटर्न देकर मालामाल कर देती है। ऐसी ही एक कंपनी सरस्वती कमर्शियल इंडिया लिमिटेड (Saraswati Commercial India Limited) है, जिसने महज 5 सालों में अपने निवेशकों के 1 लाख रुपये को करीब 4 करोड़ रुपये बना दिया है। यह एक स्मॉल-कैप एनबीएफसी कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू 336.89 करोड़ रुपये है।

Saraswati Commercial के शेयर बुधवार 12 अक्टूबर को बीएसई पर 3,271.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि सरस्वती कमर्शियल के शेयरों में जब पहली बार 13 जुलाई 2017 को बीएसई पर कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी प्रभावी कीमत महज 8.40 रुपये थी। इस तरह महज सवा 5 सालों में इस शेयर की कीमत 8.40 रुपये से बढ़कर 3,271.05 रुपये पर आ गई है, जो इसकी कीमत में करीब 38,841.07 फीसदी का बंपर इजाफा है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 13 जुलाई 2017 को Saraswati Commercial के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उस निवेश को आज तक बनाए रखा होता, तो उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू आज बढ़कर 3.89 करोड़ रुपये हो गई होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें