Get App

Multibagger Stock : तीन साल में 1 लाख के बन गए 37 लाख, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर स्टॉक?

Servotech Power Systems के शेयर की कीमत दिसंबर 2020 में 2.10 रुपये थी, जो कि आज के समय से बढ़कर 77.35 रुपये हो गई है। इस अवधि में निवेशकों का पैसा करीब 37 गुना बढ़ा है। अगर आपने दिसंबर 2020 में इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर करीब 37 लाख रुपये हो जाती

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 2:25 PM
Multibagger Stock : तीन साल में 1 लाख के बन गए 37 लाख, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर स्टॉक?
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Servotech Power Systems के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Servotech Power Systems के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इसने अपने निवेशकों को कम समय में ही जबरदस्त मुनाफा दिया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई और यह 77.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 100 रुपये और 52-वीक लो 13.01 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,644.88 करोड़ रुपये है।

कंपनी का फाइनेंशियल

कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) में पॉजिटिव बदलाव देखे गए हैं। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू FY21-22 के दौरान 143.67 करोड़ रुपये से बढ़कर FY22-23 के दौरान 278.48 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी का PAT इसी अवधि में 4.06 करोड़ रुपये से बढ़कर 11.07 करोड़ रुपये हो गया है।

लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी के प्रमोटरों के पास 60.6 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) के पास 8.86 फीसदी हिस्सेदारी है। इन्होंने हाल ही में अपनी हिस्सेदारी कम की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें