Multibagger Stock: स्टॉक स्प्लिट के साथ ही डिविडेंड की तैयारी, 4 साल में 2180% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Share India Securities Share Price: पिछले एक महीने में शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 2180 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 4:21 PM
फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनी शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है।

फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनी शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है। कंपनी 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2024 है। इसका मतलब है कि कंपनी के हर शेयर 5 टुकड़ों में बंट जाएंगे। कंपनी ने इसके साथ ही डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1516 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5,955 करोड़ रुपये है।

Share India Securities: स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड से जुड़ी डिटेल

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज (Share India Securities) की बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी के 10 रुपये की फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 इक्विटी शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इसे कंपनी के शेयरधारकों और अन्य रेगुलेटरी अप्रुवल की जरूरत हो सकती है।


शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के शेयरधारकों को 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

कैसी है Share India Securities की वित्तीय स्थिति

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने मौजूदा वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 465 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 341 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 36.6 फीसदी अधिक है। इसने मार्च 2024 तिमाही में EBITDA 175 करोड़ रुपये घोषित किया, जो कि Q4FY23 में 157 करोड़ रुपये से 11.4 फीसदी अधिक है।

इस दौरान EBITDA मार्जिन 37.5 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 45.7 फीसदी था। कंपनी ने तिमाही में 116 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि Q4FY23 में 107 करोड़ रुपये से 8.3 फीसदी अधिक है।

कैसा रहा है Share India Securities के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले एक साल में इसने 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 2180 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।