ब्रास कंपोनेंट और पार्ट्स बनाने वाली कंपनी स्प्रेकिंग लिमिटेड के बोर्ड की बैठक एक जुलाई को होने वाली है। कंपनी इस मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने पर फैसला लेगी। कंपनी के शेयरों में आज 25 जून को 0.67 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 38.71 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 204.54 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 60.04 रुपये और 52-वीक लो 29 रुपये है।
