Multibagger Stock: इंडस्ट्रियल सेक्टर की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को किया मालामाल, क्या आप भी लगाएंगे दांव

बीएसई पर यह शुक्रवार को 498.60 रुपये के अपने 52 वीक हाई पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक में 4.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी की मार्केट वैल्यू 223.87 करोड़ रुपये की है। यह इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनी है। जो भारत की सोलार सिस्टम की एक लीडिंग कंपनी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: कोविड -19 के बाद के दौर में बाजार में तमाम मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है जिन्होंने इन्वेस्टरों का शानदार वेल्थ क्रिएशन क्रिएट करके दिया है। तमाम ऐसे स्टॉक्स में Sunedison Infrastructure भी एक ऐसा ही शेयर है जिसने पिछले 5 साल में अपने शेयरधारकों को जोरदार कमाई कराई है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 223.87 करोड़ रुपये की है। यह इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनी है। जो भारत की सोलार सिस्टम की एक लीडिंग कंपनी है।

    सोलार एनर्जी सर्विसेस में Sunedison Infrastructure एक जाना माना नाम है। कंपनी को सोलार सिस्टम की डिजाइनिंग, इंप्लीमेंटेशन, इंस्टॉलमेंट का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।

    इस स्टॉक के इतिहास पर नजर डालें तो बीएसई पर यह शुक्रवार को 498.60 रुपये के अपने 52 वीक हाई पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक में 4.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। कल के कारोबार में इस स्टॉक का वॉल्यूम 608 शेयरों का था जो इसके 20 दिन के 680 शेयर के औसत वॉल्यूम से कम था। पिछले 5 साल में यह शेयर जोरदार तेजी दिखाता नजर आ रहा है। 20 मार्च 2019 को यह शेयर 5.82 रुपये पर क्लोज हुआ था।


    वर्तमान मार्केट भाव से तुलना करें तो इस अवधि से इस शेयर में 8,467.01 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जबकि सालाना आधार पर इसमें 150.99 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है । ऐसे में अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो यह स्टॉक आज आपको 85.67 लाख रुपये दे रहा होता।

    Multibagger: सिर्फ 11 हजार रुपये को इस शेयर ने बना दिया ₹1 करोड़, अब बोनस शेयर देने का किया ऐलान

    पिछले 1 साल के इस स्टॉक की कीमत पर नजर डालें तो 24 सितंबर 2021 को इस शेयर का भाव 52.24 रुपये पर नजर आ रहा था। वर्तमान भाव से तुलना करें तो 1 साल में इस स्टॉक में 850.62 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर किसी ने 1 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 9.50 लाख रुपये मिल रहे होते।

    इस साल अब तक के इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो 3 जनवरी 2022 को यह शेयर 184.20 रुपये पर नजर आ रहा था। वर्तमान भाव से इसकी तुलना करें तो अब इस शेयर ने 170.68 फीसदी का रिटर्न दया है। जबकि 2022 में अब तक सेसेंक्स में 1.83 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसे में अगर किसी ने इस साल की शुरुआत में इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपको 2.70 लाख रुपये मिल रहे होते।

    बता दें कि पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में 51.76 फीसदी और पिछले महीने में इसमें 39.78 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 21.68 फीसदी भागा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।