Get App

Multibagger Stock: दिग्गज आईटी कंपनी ने 25 गुना बढ़ा दिया पैसा, एक्सपर्ट्स भी इस टारगेट पर दे रहे निवेश की सलाह

Multibagger Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी लांग टर्म में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है और 20 साल से भी कम से में इसने निवेशकों का पैसा 25 गुना से अधिक बढ़ाया है।

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 5:32 PM
Multibagger Stock: दिग्गज आईटी कंपनी ने 25 गुना बढ़ा दिया पैसा, एक्सपर्ट्स भी इस टारगेट पर दे रहे निवेश की सलाह
टीसीएस के शेयर 27 अगस्त 2004 को 120.29 रुपये के भाव पर थे जो अब 25 गुना से अधिक बढ़कर 3064.95 रुपये पर पहुंच चुके हैं। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: आईटी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों ने निवेशकों को बेतहाशा रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी लांग टर्म में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है और 20 साल से भी कम से में इसने निवेशकों का पैसा 25 गुना से अधिक बढ़ाया है।

इस साल टीसीएस के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई और वैश्विक स्तर सख्त मौद्रिक नीतियों के चलते आईटी कंपनियों की माली हालत पर निगेटिव असर पड़ा है। हालांकि फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग समूह ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। टीसीएस का बीएसई पर मौजूदा शेयर भाव (TCS Share Price) 3064.95 रुपये है।

बिना होम मिनिस्ट्री की मंजूरी के IDBI Bank की बोली में हिस्सा नहीं ले सकेंगी कंपनियां, पहली बार सरकार ने बनाया नियम

मल्टीबैगर साबित हुआ है TCS

सब समाचार

+ और भी पढ़ें