Get App

Multibagger Stock: तीन साल में 498% रिटर्न, अब एक के बदले मिलेंगे 10 शेयर, कंपनी का ये है पूरा प्लान

Multibagger Stock: दिग्गज इंफ्रा कंपनी IRB Infrastructure Developers के शेयरों ने पिछले तीन साल में निवेशकों की पूंजी 498 फीसदी बढ़ाई है। अब कंपनी ने एक शेयर को दस शेयरों में स्प्लिट करने का फैसला किया है। जानिए क्या है कंपनी की योजना और कब तक यह प्रोसेस पूरा हो सकता है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 12:55 PM
Multibagger Stock: तीन साल में 498% रिटर्न, अब एक के बदले मिलेंगे 10 शेयर, कंपनी का ये है पूरा प्लान
IRB Infra Developers के 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: नेशनल हाईवेज और सड़कें बनाने वाली दिग्गज कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers) ने अपने 25 वर्ष और लिस्टिंग के 15 वर्ष पूरा होने पर स्प्लिट का फैसला किया है। इसके शेयरों ने तीन साल में करीब 498 फीसदी रिटर्न दिया है। अब यह अपने स्टॉक को स्प्लिट करेगी। कंपनी ने बुधवार 4 जनवरी को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

अब इसे शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी लेनी है। हालांकि बाजार को यह प्रस्ताव नहीं पसंद आया और आज यह तीन फीसदी से अधिक टूट गया। आज 5 जनवरी को यह इंट्रा-डे में बीएसई पर 306 रुपये के भाव (IRB Infra Developers Share Price) पर फिसल गया था।

IPO News: 2022 में 37000 करोड़ के आईपीओ की मंजूरी लैप्स, जो इश्यू खुले उसमें 35% जुटाया अकेले LIC ने

28 फरवरी तक पूरा हो जाएगा स्प्लिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें