Get App

Multibagger Stock: 5 साल में ₹1.25 लाख के बने ₹1 करोड़ से ज्यादा, केवल 2 साल में मिला 1180% रिटर्न

Transformers & Rectifiers India Share Return: अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 253 प्रतिशत बढ़कर करीब 55.48 करोड़ रुपये रहा। साल 2025 में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया शेयर अब तक 28 प्रतिशत सस्ता हो चुका है

Ritika Singhअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 4:49 PM
Multibagger Stock: 5 साल में ₹1.25 लाख के बने ₹1 करोड़ से ज्यादा, केवल 2 साल में मिला 1180% रिटर्न
Transformers and Rectifiers India के शेयर की कीमत एक साल में 164 प्रतिशत चढ़ी है।

Multibagger Share: मल्टीबैगर स्टॉक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयरों में 6 फरवरी को 5 प्रतिशत तेजी आई और BSE पर 854.55 रुपये पर अपर सर्किट हिट हुआ। कारोबार बंद होने पर शेयर 853.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 12800 करोड़ रुपये हो गया है। इस शेयर ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को 9577.44 प्रतिशत रिटर्न दिया है। केवल एक साल में कीमत 165 प्रतिशत भागी है। कंपनी हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है।

5 साल पहले 6 फरवरी 2020 को ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयर की कीमत 8.82 रुपये थी। अगर किसी ने 5 साल पहले के भाव पर शेयर में 25000 रुपये लगाए होंगे और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो 9588.78 प्रतिशत रिटर्न के दम पर अमाउंट 24 लाख रुपये बन गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये के 48 लाख रुपये, 1 लाख रुपये के लगभग 97 लाख रुपये और 1.25 लाख रुपये के 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बन चुके होंगे।

3 साल में 1873 प्रतिशत रिटर्न

बीएसई के डेटा के मुताबिक, Transformers & Rectifiers India का शेयर 3 साल में 1873.53 प्रतिशत चढ़ा है। इस रिटर्न ने किसी ट्रेडर के 3 साल पहले लगाए गए 50000 रुपये को लगभग 10 लाख रुपये और 1 लाख रुपये को लगभग 20 लाख रुपये बना दिया होगा। शेयर ने पिछले 2 वर्षों में 1181 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 2025 में शेयर अब तक 28 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें