Get App

Multibagger Stocks: ₹3.50 का शेयर फटाफट भागा 10140% ऊपर, लगातार बढ़ रहा कंपनी का कारोबार भी, आपके पास है?

Multibagger Penny Stocks: कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक सुस्त पड़े रहते हैं और उनमें एकाएक बंपर तेजी का रुझान दिखता है। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिनमें कभी भी पैसे लगाओ, पैसों की झमाझम बारिश होती है। ऐसे ही एक शेयर ने महज 11 साल में करोड़पति बना दिया। वहीं पिछले साल 4 ही महीने में इसने पूंजी ढाई गुना से अधिक बढ़ा दी थी। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें फिर पैसे लगाने की सलाह दी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 11:00 PM
Multibagger Stocks: ₹3.50 का शेयर फटाफट भागा 10140% ऊपर, लगातार बढ़ रहा कंपनी का कारोबार भी, आपके पास है?
Multibagger Stocks: ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक जिस तरह से PCBL लगातार विस्तार कर रही है और कॉस्ट कंट्रोल कर रही है, उससे इसके कारोबार में अच्छी तेजी दिख सकती है और निवेश के लिए शेयरों की गिरावट अच्छा मौका दे रही है।

Multibagger Stocks: पीसीबीएल के शेयर पिछले साल सितंबर के आखिरी में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे लेकिन उसके बाद से यह काफी नीचे आ चुका है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक जिस तरह से कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और कॉस्ट कंट्रोल कर रही है, उससे इसके कारोबार में अच्छी तेजी दिख सकती है। ऐसे में इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 29 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। शुक्रवार 17 जनवरी को एनएसई पर यह 358.40 रुपये पर बंद हुआ था। खास बात ये है कि लॉन्ग टर्म में यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और 11 साल से थोड़े ही अधिक समय में इसने 1 लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है।

PCBL ने 11 साल में बना दिया करोड़पति

पीसीबीएल के शेयर 11 अक्टूबर 2013 को महज 3.50 रुपये के भाव पर मिल रहे थे। अब यह 358.40 रुपये पर है यानी कि 11 साल से थोड़े ही अधिक समय में एक लाख रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 4 जून 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 209.00 रुपये पर था। इस लेवल से 4 ही महीने में यह करीब 180 फीसदी उछलकर 30 सितंबर 2024 को 584.40 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की इस तेजी पर यहीं ब्रेक लग गया और इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह करीब 39 फीसदी डाउनसाइड है।

अब आगे ये है रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें