Multibagger Stocks: डेढ़ रुपये के शेयर ने किया कमाल, चार साल में बना दिया करोड़पति

Multibagger Stocks: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में इस दिग्गज एनबीएफसी के शेयरों में मामूली तेजी रही। हालांकि निवेशकों के लिए चार साल में यह शानदार निवेश साबित हुआ है और महज 48 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। आज यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन यह ग्रीन जोन में बना रहा

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 9:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में आज दिग्गज एनबीएफसी ऑटम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ( Authum Investment & Infrastructure) के शेयरों में मामूली तेजी रही। हालांकि निवेशकों के लिए चार साल में यह शानदार निवेश साबित हुआ है और महज 48 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। आज यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन यह ग्रीन जोन में बना रहा। डेढ़ रुपये का यह शेयर चार साल में उछलकर अब 325 रुपये में है। आज यह बीएसई पर 0.12 फीसदी उछलकर 325 रुपये (Authum Share Price) पर बंद हुआ है।

    48 हजार के निवेश पर Authum ने बनाया करोड़पति

    ऑटम के शेयर 18 मार्च 2019 को महज 1.55 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 325 रुपये पर है यानी कि महज चार साल में निवेशकों की पूंजी 20868 फीसदी बढ़ गई और महज 48 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। ऑटम के शेयरों ने न सिर्फ लॉन्ग टर्म में बल्कि कम टाइम फ्रेम में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले साल 20 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 134 रुपये पर थे। इसके बाद एक साल से भी कम समय में यह 147 फीसदी उछलकर आज 13 जून 2023 को 331 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।


    Zee Ent Share Price: शेयरों में अच्छी रिकवरी, लेकिन सोनी के साथ विलय पर एक्सपर्ट्स की ये है राय 

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    ऑटम सिक्योरिटीज एनबीएफसी है। यह शेयरों और सिक्योरिटीज में निवेश के कारोबार में हैं। कंपनी की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसका कारोबार 1982 में शुरू हुआ था। इसने डेट रिजॉल्यूशन प्लान के तहत रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस का अधिग्रहण कर लिया था और अब यह पूरी तरह से ऑटम के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो मार्च तिमाही इसके लिए बुरी रही। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी को 63.29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था लेकिन अगली ही तिमाही जनवरी-मार्च 2023 में 134.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। मार्च 2022 तिमाही में इसे 103.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी में प्रमोटर्स की 71.47 फीसदी और विदेशी निवेशकों की 7.01 फीसदी हिस्सेदारी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।