Multibagger Stocks: इस होटल कंपनी ने तीन साल में चार गुना बढ़ा दिया पैसा, अब मुनाफे के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

Multibagger Stocks: बिक्री और मार्जिन के मामले में होटल और रिजॉर्ट्स सेक्टर की इस कंपनी के लिए मार्च तिमाही अब तक सबसे शानदार रही। इसके चलते ब्रोकरेज काफी उत्साहित है। इसने तीन साल में निवेशकों के पैसों को करीब चार गुना बढ़ा दिया है और आगे भी अच्छी तेजी के रुझान देख रहे हैं। ब्रोकरेज ने इस कारण इस पर दांव लगाया है और यह टारगेट फिक्स किया है

अपडेटेड May 11, 2023 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
नेट बिक्री और मार्जिन के मामले में Chalet Hotels के लिए जनवरी-मार्च 2023 अब तक की सबसे बेहतर तिमाही रही। (File Photo- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: बिक्री और मार्जिन के मामले में होटल और रिजॉर्ट्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Chalet Hotels के लिए मार्च तिमाही अब तक सबसे शानदार रही। इसका असर शेयरों पर भी दिख रहा है और इसमें पिछले कुछ दिनों से अच्छी तेजी दिख रही है। वहीं पिछले तीन साल में इसने निवेशकों के पैसों को करीब चार गुना बढ़ा दिया है। अब मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पर एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल के मुताबिक इसके शेयर मौजूदा लेवल से करीब 13 फीसदी ऊपर उछल सकते हैं। इसके शेयर बीएसई पर  आज 0.59 फीसदी के उछाल के साथ 403.30 रुपये (Chalet Hotels Share Price) पर बंद हुए हैं।

    Chalet Hotels ने तीन साल में 302% बढ़ाया पैसा

    करीब तीन साल पहले Chalet Hotels के शेयर 29 मई 2020 को बीएसई पर 100.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। अब यह 403.30 रुपये पर है यानी कि महज तीन साल में इसने निवेशकों की पूंजी को करीब 302 फीसदी बढ़ा दिया है। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें पिछले साल 12 मई 2022 को यह 276.60 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद महज पांच महीने में ही यह 48 फीसदी से अधिक उछलकर 19 अक्टूबर 2022 को 409.85 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इसकी तेजी यहीं थम गई और इस लेवल से फिलहाल यह 1 फीसदी से भी ज्यादा नीचे है।


    Adani Group News: Adani Enterprises की फंड जुटाने की योजना, इस दिन होगा फैसला

    अब आगे क्या है रुझान

    ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल के मुताबिक इस होटल कंपनी के लिए मार्च तिमाही उसके अनुमान से भी अधिक बेहतर रही। नेट बिक्री और मार्जिन के मामले में यह इसके लिए अब तक सबसे बेहतर तिमाही रही। जनवरी-मार्च 2023 में इसकी अकुपेंसी 74 फीसदी और एवरेज डेली रेट (ADR) 11,304 रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही में 56 फीसदी और 5429 रुपये पर था। एडीआर का मतलब कमरे के किराए से औसतन कमाई से है। मैनेजमेंट ने नियर टर्म में मांग अच्छी होने की संभावना जताई है। मार्च तिमाही में इसकी नेट बिक्री सालाना आधार पर 128 फीसदी उछलकर 337.9 करोड़ रुपये और EBITDA भी 385 फीसदी उछलकर 152.4 करोड़ रुपये पर रही।

    इसे मार्च 2023 तिमाही में 39.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 11.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। इसने लोनावाला को Dukes Retreat को खरीदकर लीशर (Leisure) सेगमेंट में एंट्री की जिसे लेकर ब्रोकरेज काफी उत्साहित है। ऐसे में ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के लिए इसकी कमाई के अनुमान में बढ़ोतरी की है और 457 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।