Multibagger Stocks: बिक्री और मार्जिन के मामले में होटल और रिजॉर्ट्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Chalet Hotels के लिए मार्च तिमाही अब तक सबसे शानदार रही। इसका असर शेयरों पर भी दिख रहा है और इसमें पिछले कुछ दिनों से अच्छी तेजी दिख रही है। वहीं पिछले तीन साल में इसने निवेशकों के पैसों को करीब चार गुना बढ़ा दिया है। अब मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पर एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल के मुताबिक इसके शेयर मौजूदा लेवल से करीब 13 फीसदी ऊपर उछल सकते हैं। इसके शेयर बीएसई पर आज 0.59 फीसदी के उछाल के साथ 403.30 रुपये (Chalet Hotels Share Price) पर बंद हुए हैं।
