Multibagger Stocks: ₹3 के शेयर ने 10 साल में बना दिया करोड़पति, एक्सपर्ट्स फिर दिख रहे बंपर तेजी का रुझान

Multibagger Penny Stocks: ब्रोकरेज स्पेशल्टी केमिकल सेक्टर के एक ऐसे शेयर पर फिदा हो गए हैं जो लॉन्ग ही नहीं शॉर्ट टर्म में भी कमाऊ साबित हुआ है। इस कंपनी के 3 रुपये के शेयर ने महज 10 साल में 67 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया तो दूसरी तरफ शॉर्ट टर्म में महज 11 महीने में ही इसने निवेश डबल से अधिक कर दिया

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:08 PM
Fineotex Chemical के शेयर 21 फरवरी 2014 को महज 3 रुपये के भाव पर थे। अब यह 451.00 रुपये पर है यानी कि महज 10 साल में निवेशकों का पैसा 14893 फीसदी बढ़ गया और 67 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Penny Stocks: कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो लॉन्ग टर्म में ताबड़तोड़ रिटर्न देते हैं। लेकिन कुछ शेयर ऐसे भी होते हैं जो लॉन्ग ही नहीं शॉर्ट टर्म में कमाई का शानदार मौका मुहैया कराते हैं। ऐसा ही एक शेयर है स्पेशल्टी केमिकल कंपनी फिनोटेक्स केमिकल (Fineotex Chemical) का। इसके 3 रुपये के शेयर ने महज 10 साल में 67 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया तो दूसरी तरफ शॉर्ट टर्म में महज 11 महीने में ही इसने निवेश डबल से अधिक कर दिया। ब्रोकरेज भी इस शेयर पर फिदा हो गए हैं और फटाफट खरीदने की सलाह दे रहे हैं। आज की बात करें तो BSE पर यह 3.92 फीसदी की बढ़त के साथ 449.80 रुपये पर बंद हुआ है।

    ₹3 के शेयर ने 10 साल में बना दिया करोड़पति

    फिनोटेक्स केमिकल के शेयर 21 फरवरी 2014 को महज 3 रुपये के भाव पर थे। अब यह 451.00 रुपये पर है यानी कि महज 10 साल में निवेशकों का पैसा 14893 फीसदी बढ़ गया और 67 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए। ऐसा नहीं है कि फिनोटेक्स केमिकल के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में ही निवेशकों तो ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में इसने फटाफट कमाई कराई है। पिछले साल 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 208.45 रुपये पर था। इसके बाद 11 महीने में यह 120 फीसदी उछलकर 19 फरवरी 2024 को 458 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इस हाई से फिलहाल यह डेढ़ फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।


    Sugar Stocks: गन्ना किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, धड़ाम से नीचे आ गए शुगर स्टॉक्स

    Fineotex Chemical में आगे क्या है रुझान

    फिनोटेक्स केमिकल के लिए दिसंबर 2023 तिमाही शानदार रही। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 27 फीसदी उछलकर 138.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 47 फीसदी उछलकर 32.9 करोड़ रुपये हो गया। इसका प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 3.20 फीसदी सुधरकर 24 फीसदी पर पहुंच गया।

    किसानों पर मेहरबान मोदी सरकार, लक्ष्य से ज्यादा बांट दिया बैकों ने कर्ज

    ब्रोकरेज फर्म KRChoksey के मुताबिक कॉटन की कीमतें निचले स्तर पर पहुंच गई हैं तो आने वाली तिमाहियों में इसका परफॉरमेंस दमदार रहने वाला है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 42 लाख शेयर वारंट और 39 लाख इक्विटी शेयर जारी कर 280.3 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है जिससे ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ को तगड़ा सपोर्ट मिलेगा। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 571 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।