Multibagger Stocks: पंखा-तार बनाने वाली कंपनी ने किया मालामाल, जून तिमाही के नतीजे पर अब ब्रोकरेज भी फिदा

Multibagger Stocks: पंखा, केबल, वायर, बल्ब और स्विच जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ऊपर चढ़ते ही जा रहे हैं। महज चार साल में इसने निवेशकों के पैसों को 6 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। आज की बात करें तो जून तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर इसके शेयर ऊपर चढ़ने लगे और यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 11:13 PM
Story continues below Advertisement
Polycab के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। करीब चार साल में यह 575 फीसदी मजबूत हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: पंखा, केबल, वायर, बल्ब और स्विच जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी पॉलीकैब के शेयर ऊपर चढ़ते ही जा रहे हैं। महज चार साल में इसने निवेशकों के पैसों को 6 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। आज की बात करें तो जून तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर इसके शेयर ऊपर चढ़ने लगे और यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके जून के नतीजों को लेकर ब्रोकरेज भी काफी उत्साहित हैं और इसकी होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है। आज बीएसई पर यह 4.39 फीसदी के उछाल के साथ 4309.30 रुपये (Polycab Share Price) पर बंद हुआ है।

    चार साल में Polycab ने 6 गुना बढ़ाया पैसा

    पॉलीकैब के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। करीब चार साल में यह 575 फीसदी मजबूत हुआ है। 18 अप्रैल 2019 को यह 640.45 रुपये पर बंद हुआ था। इसके शेयर 538 रुपये में इश्यू हुए थे और मार्केट में 16 अप्रैल 2019 को एंट्री हुई थी। अब महज एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 19 जुलाई 2022 को यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 2,132 रुपये पर था। इसके बाद शेयरों की बंपर खरीदारी के दम पर यह एक साल में करीब 103 फीसदी के उछाल के साथ आज 19 जुलाई 2023 को 4,324.85 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक मौजूदा लेवल से अभी यह और ऊपर चढ़ सकता है।


    Stock Market Tips: बाजार की मौजूदा तेजी के बीच कैसे लगाएं पैसे? इन तीन प्वाइंट्स पर लें अपना फैसला

    ब्रोकरेज ने क्या दिया है टारगेट

    कंपनी के लिए जून तिमाही बहुत शानदार रही। इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और कैपेक्स साइकिल में रिकवरी हुई तो इंस्टीट्यूशनल डिमांड मजबूत रही। निर्यात भी 88 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन में कंपनी ने काफी बदलाव किए। इन सबके दम पर पॉलीकैब का रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 42.1 फीसदी और नेट प्रॉफिट 80 फीसदी बढ़ गया।

    Aditya Birla Money को बड़ी राहत, SEBI ने हटा दिए ये चार्जेज

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बी2बी सेक्टर से मजबूत डिमांड और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के चलते इसकी कमाई वित्त वर्ष 2023-25 में सालाना 24.3 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकती है। इसके अलावा इस वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में एफएमईजी (फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिक गुड्स) में रिकवरी के संकेत हैं जिससे पॉलीकैब को सपोर्ट मिलेगा। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसे 4100 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी होल्ड रेटिंग बरकरार रखा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।