Get App

Multibagger Stocks: करोड़पति बने इस बैंक में पैसा लगाने वाले निवेशक, 1 लाख रुपये को 23 साल में बना दिया ₹2.2 करोड़, क्या आपके पास है?

मॉर्गन स्टैनली के एनालिस्ट्स ने 6 सितंबर को जारी एक नोट में लगभग पूरे बैंकिंग सेक्टर की री-रेटिंग की थी। हालांकि उन्होंने सबसे अधिक तेजी का अनुमान ICICI बैंक के शेयरों में जताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 11:51 PM
Multibagger Stocks: करोड़पति बने इस बैंक में पैसा लगाने वाले निवेशक, 1 लाख रुपये को 23 साल में बना दिया ₹2.2 करोड़, क्या आपके पास है?
ICICI बैंक के शेयर गुरुवार 8 सितंबर को NSE पर 899.60 रुपये पर बंद हुए

Multibagger stocks: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले दो दशकों में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिन निवेशकों ने साल 2000 के आसपास ICICI बैंकों के शेयरों में 1 लाख रुपये निवेश किया था और अपने निवेश को निकाला नहीं, वे आज करोड़पति बन गए हैं। ICICI बैंक ने पिछले 23 सालों में अपने निवेशकों की संपत्ति में 220 गुना का इजाफा किया है। आइए इसके शेयर के बारे में विस्तार से जानते हैं-

ICICI बैंक के शेयर गुरुवार 8 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 899.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि 1 जनवरी 1999 को जब NSE पर पहली बार ICICI बैंक के शेयरों में कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी कीमत सिर्फ 4.08 रुपये थी। इस तरह पिछले 23 सालों में यह शेयर अपने निवेशकों को करीब 21,950 फीसदी का धांसू रिटर्न दे चुका है।

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 1999 को 1 लाख रुपये लगाकर ICICI बैंक के शेयर खरीदा होता तो आज उसका 1 लाख रुपये बढ़कर 2.20 करोड़ रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 50 हजार रुपये इस शेयर में निवेश किया होता, तो आज उसके 50,000 रुपये की वैल्यू बढ़कर 1.10 करोड़ रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें