Multibagger stocks: भारत ने किसी भी दूसरे उभरते बाजार की तुलना में दिए हैं ज्यादा मल्टीबैगर स्टॉक

Multibagger stocks: गोल्डमैन सैक्स द्वारा चुने गए निफ्टी 500 इंडेक्स के इन 269 मल्टीबैगर शेयरों में कुछ बातें कॉमन है। सबसे पहली बात ये है कि इनकी ग्रोथ रेट काफी हाई है। इनका कैपिटल रिटर्न रेशियो भी हाई लेवल का है। ये स्टॉक मिड और स्मॉलकैप स्पेस से हैं। इन वैल्यूशन काफी आकर्षक है। इनमें से अधिकांश शेयर घरेलू इकोनॉमी पर आधारित हैं। इनमें प्रोमोटरों की होल्डिंग ज्यादा है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Multibagger stocks:भारतीय इक्विटीज में लगातार आठवें साल पॉजिटिव रिटर्न मिला है। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि इस साल का इसका रिटर्न सिंगल डिजिट में ही रहा है

Multibagger stocks: गोल्डमैन सैक्स के हाल ही में जारी एक नोट में कहा गया है कि निफ्टी 500 इंडेक्स में शामिल आधे से ज्यादा ने पिछले दो दशकों के पिछले पांच साल की अवधि में मल्टी बैगर रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने इस विश्लेषण 10 प्रमुख उभरते और विकसित बाजारों के 6700 स्टॉक शामिल किए और इनमें 10-बैगर या ऐसे स्टॉक की तलाश की जिन्होंने इस समय सीमा के दौरान कम से कम 10 गुना रिटर्न दिया है। गोल्डमैन सैक्स के इस विश्लेषण से निकल कर आया है कि 269 शेयरों या निफ्टी 500 इंडेक्स के 54 फीसदी शेयरो ने इस अवधि में 10-बैगर रिटर्न दिया है, जो इस विश्लेषण में शामिल किए गए 10 बाजारों में मल्टीबैगर्स का उच्चतम अनुपात है। यह अनुपात उभरते बाजारों के शेयरों के औसत 30 फीसदी और विकसित बाजारों के औसत 20 फीसदी से भी ज्यादा है।

269 मल्टीबैगर शेयरों में कुछ बातें कॉमन

गोल्डमैन सैक्स द्वारा चुने गए निफ्टी 500 इंडेक्स के इन 269 मल्टीबैगर शेयरों में कुछ बातें कॉमन है। सबसे पहली बात ये है कि इनकी ग्रोथ रेट काफी हाई है। इनका कैपिटल रिटर्न रेशियो भी हाई लेवल का है। ये स्टॉक मिड और स्मॉलकैप स्पेस से हैं। इन वैल्यूशन काफी आकर्षक है। इनमें से अधिकांश शेयर घरेलू इकोनॉमी पर आधारित हैं। इनमें प्रोमोटरों की होल्डिंग ज्यादा है।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

भारतीय बाजार में लंबी अवधि में अल्फा रिटर्न देने की व्यापक संभावना

गोल्डमैन सैक्स ने अपने इस नोट में कहा कि उभरते बाजारों में सबसे ज्यादा मल्टीबैगर देने वाले भारतीय बाजार में लंबी अवधि में अल्फा रिटर्न देने की व्यापक संभावना है। बताते चलें कि बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलने पर अल्फा रिटर्न कहा जाता है।

गोल्डमैन सैक्स ने आगे कहा है कि मौजूदा बीएसई 200 शेयरों में से लगभग 40 फीसदी शेयरों ने पिछले दो दशकों में 20 फीसदी से ज्यादा सालना रिटर्न दिया है। जबकि एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स बास्केट के सिर्फ 20 फीसदी शेयरों ने ऐसा प्रदर्शन किया है।

भारतीय इक्विटीज में लगातार आठवें साल पॉजिटिव रिटर्न

भारतीय इक्विटीज में लगातार आठवें साल पॉजिटिव रिटर्न मिला है। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि इस साल का इसका रिटर्न सिंगल डिजिट में ही रहा है। ऐसे में क्या इन शेयरों में अभी और तेजी आने की उम्मीद है? इसका जवाब है कि हां ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालने पर संकेत मिल है कि अभी इनमें और तेजी आ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।