Multibagger stocks: गोल्डमैन सैक्स के हाल ही में जारी एक नोट में कहा गया है कि निफ्टी 500 इंडेक्स में शामिल आधे से ज्यादा ने पिछले दो दशकों के पिछले पांच साल की अवधि में मल्टी बैगर रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने इस विश्लेषण 10 प्रमुख उभरते और विकसित बाजारों के 6700 स्टॉक शामिल किए और इनमें 10-बैगर या ऐसे स्टॉक की तलाश की जिन्होंने इस समय सीमा के दौरान कम से कम 10 गुना रिटर्न दिया है। गोल्डमैन सैक्स के इस विश्लेषण से निकल कर आया है कि 269 शेयरों या निफ्टी 500 इंडेक्स के 54 फीसदी शेयरो ने इस अवधि में 10-बैगर रिटर्न दिया है, जो इस विश्लेषण में शामिल किए गए 10 बाजारों में मल्टीबैगर्स का उच्चतम अनुपात है। यह अनुपात उभरते बाजारों के शेयरों के औसत 30 फीसदी और विकसित बाजारों के औसत 20 फीसदी से भी ज्यादा है।
