Multibagger Stocks: जेफरीज के ड्रीम 11 स्टॉक जो अगले 5 साल में बन सकते हैं मल्टीबैगर

Multibagger Stocks: जेफरीज की राय है कि क्षमता दोगुनी करने से अंबुजा में 19 फीसदी EBITDA ग्रोथ संभव है। लागत में कमी से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा। कैपेक्स अपसाइकल से मजबूत सीमेंट मांग के कारण एबिटा में बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, अंबर को एसी में पैठ और प्रोडक्ट विविधीकरण से फायदा मिलेगा। PLI योजना से अगले 6 साल में 36 फीसदी सालाना ग्रोथ का अनुमान है

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 5:26 PM
जेफरीज की राय है कि अगले साल में L&T की आय में 15% ग्रोथ का अनुमान है। बेहतर ऑर्डर बुक से कंपनी का फायदा होगा। L&T देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्टर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks : जेफरीज ने अगले 5 के लिए 11 दमदार शेयरों की एक लिस्ट जारी की है। जेफरीज के मुताबिक अगले 5 साल में ये स्टॉक मल्टिबैगर बन सकते हैं। कौन से हैं यह शेयर ये बताते के के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ हैं सुमित मल्होत्रा। जेफरीज की ड्रीम 11 में अंबर, अंबुजा सीमेंट, एक्सिस बैंक, JSW एनर्जी, भारती एयरटेल, L&T, लोढा डेवलपर्स, मैक्स हेल्थकेयर, SBI, TVS मोटर्स और जोमैटो शामिल हैं।

    अंबर (Amber): जेफरीज का कहना है कि अंबर को एसी में पैठ और प्रोडक्ट विविधीकरण से फायदा मिलेगा। PLI योजना से अगले 6 साल में 36 फीसदी सालाना ग्रोथ का अनुमान है। भारत के ग्रोथ का कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा। ये कंपनी मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ की कहानी का हिस्सा है। देश में मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस से इसके सबसे ज्यादा फायदा होगा।

    अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement): जेफरीज की राय है कि क्षमता दोगुनी करने से 19 फीसदी EBITDA ग्रोथ संभव है। लागत में कमी से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा। कैपेक्स अपसाइकल से मजबूत सीमेंट मांग के कारण एबिटा में बढ़त देखने को मिलेगी। अंबुजा ने अपनी क्षमता लगभग दोगुनी कर दी है। लागत में कटौती की है और ग्रीन एनर्जी में निवेश किया है। इसका आगे फायदा मिलेगा।

    प्राकृतिक ऊर्जा।


    एक्सिस बैंक (Axis Bank) : एक्सिस बैंक मुनाफे में है। अगले 5 साल में लोन ग्रोथ 17 फीसदी पर रहना संभव है। वहीं, ईपीएस ग्रोथ 18 फीसदी पर रह सकती है। सब्सिडियरी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके अलावा बैंक को डिजिटल और लेंडिंग प्लेटफॉर्म में मजबूती का भी फायदा मिलेगा।

    भारती एयरटेल (Bharti Airtel): मजबूत EBITDA ग्रोथ संभव है। अगले 6 साल में 21 फीसदी फ्री कैश फ्लो संभव है। मजबूत एबिटा में 13 फीसदी सालाना की मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। कंपनी को जीडीपी की तुलना में एआरपीयू में तेज ग्रोथ का फायदा मिलेगा।

    JSW एनर्जी (JSW Energy) : JSW एनर्जी का वित्त वर्ष 2030 तक क्षमता 3 गुना (20GW) बढ़ाने का लक्ष्य है। अगले 3 साल में रिन्यूएबल कारोबार में अच्छी ग्रोथ संभव है। अगले 5 साल में कंपनी के कारोबार में रिन्यूएबल कारोबार की हिस्सेदारी वर्तमान 50 फीसदी से बढ़कर 80 फीसदी हो सकती है।

    L&T : जेफरीज की राय है कि अगले साल में L&T की आय में 15% ग्रोथ का अनुमान है। बेहतर ऑर्डर बुक से कंपनी का फायदा होगा। L&T देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्टर है। वित्त वर्ष 2023-30 की अवधि में भारत के पूंजीगत व्यय चक्र में व्यापक सुधार की उम्मीद है। इसके कंपनी बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़त देखने को मिल सकती है। आगे स्टॉक की री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।

    लोढा डेवलपर्स (Macrotech Developers):जेफरीज का कहना है कि मजबूत हाउसिंग डिमांड से कंपनी को फायदा। मुंबई बाजार में 10 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

    मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare): जेफरीज ने अपने नोट में कहा है कि बेड क्षमता दोगुनी करने से मैक्स हेल्थकेयर को फायदा होगा। अगले 6 साल में आय ग्रोथ 17 फीसदी पर रह सकती है। वहीं, एबिटडा में सालाना 20 फीसदी की ग्रोथ नजर आ सकती है।

    SBI: जेफरीज का अनुमान है कि अगले 5 साल में SBI के रिटेल, SME, कॉर्पोरेट कारोबार में 13 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ग्रोथ के चलते स्टॉक की री-रेटिंग का अनुमान है।

    TVS मोटर्स (TVS Motors): जेफरीज की राय है कि टू व्हीलर्स की बेहतर मांग से कंपनी को फायदा मिलेगा। EV टू व्हीलर्स सेगमेंट में 12 फीसी की ग्रोथ संभव है। अगले 5 साल में कंपनी के वॉल्यूम में 12 फीसदी और ईपीएस में सालाना आधार पर 26 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

    एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह को निफ्टी IT में शॉर्ट टर्म में जोरदार तेजी की उम्मीद, बताई ये वजह

    जोमैटो (Zomato): जेफरीज की राय है कि अगले 5 साल में जोमैटो के फूड डिलिवरी और क्विक कॉर्मस कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। अगले 6 साल में कंरनी का मुनाफा 20 गुना बढ़ने का अनुमान है। तमाम बड़े सेगमेंटों में लो पेनीटरेशन लेवल कंपनी के विकास के लिए बड़ा मौका उपलब्ध करवाता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।