Multibagger Stocks: 28 हजार बने एक करोड़, अब भी इस टाइल कंपनी में एक्सपर्ट को दिख रहा दम

Multibagger Stocks: देश की सबसे बड़ी टाइल कंपनी रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके शेयरों ने महज 28 हजार रुपये के निवेशक पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। गुरुवार को यह एक साल के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि फिर गिरकर बंद हुआ था। ब्रोकरेज के दिए गए टारगेट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
कजारिया सेरामिक्स देश की सबसे बड़ी और दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी टाइल कंपनी है। (Image- Kajaria Ceramics)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: देश की सबसे बड़ी टाइल कंपनी कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके शेयरों ने महज 28 हजार रुपये के निवेशक पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस वित्त वर्ष में यह 23 फीसदी से अधिक और इस महीने तीन फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार को यह 2 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि दिन के आखिरी में फिसलकर बीएसई पर यह 1.83% की गिरावट के साथ 1296.10 रुपये (Kajaria Ceramics Share Price) पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज के दिए गए टारगेट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए और मौजूदा लेवल पर निवेश कर करीब 30 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।

    Kajaria Ceramics में 28 हजार बन गए करोड़

    कजरिया सीमेंट्स के शेयर 11 जुलाई 2003 को महज 3.60 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 1296.10 रुपये में मिल रहा है यानी कि 20 साल में निवेशकों की पूंजी 35903 फीसदी बढ़ गई और महज 28 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 14 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 980 रुपये पर था। इसके बाद एक साल में यह करीब 38 फीसदी उछलकर गुरुवार 13 जुलाई 2023 को यह एक साल के हाई 1351.05 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर गिरकर बंद हुआ।


    Multibagger Stock Split: 3 रुपये के शेयर ने दिया बेहिसाब रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, यह रिकॉर्ड डेट फिक्स

    अब आगे क्या है रुझान

    कजारिया सेरामिक्स देश की सबसे बड़ी और दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी टाइल कंपनी है। वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के मुताबिक इसकी सालाना क्षमता 8.45 करोड़ स्क्वॉयर मीटर टाइल्स बनाने की है। अब सिकंदराबाद में यह 24 लाख स्क्वॉयर मीटर की क्षमता बढ़ा रही है और नेपाल में ज्वाइंट वेंचर के जरिए 51 लाख स्क्वॉयर मीटर की क्षमता वाला प्लांट सेटअप कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में टाइल्स सेगमेंट में 13-15 फीसदी का सालाना वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान लगाया है। इसके अलावा एक्सपोर्ट में 25 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

    Multibagger Stock : 3 साल में 1 लाख के बन गए 15100000 रुपये, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर?

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-26 में इसका टाइल्स रेवेन्यू 13.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 5739 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। वहीं ओवरऑल रेवेन्यू 13.8 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़कर 6431 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। इसके अलावा गैस की कीमतें गिर रही हैं और इस वित्त वर्ष मार्जिन में तेज रिकवरी के आसार हैं। कजारिया के नेट कैश बेलेंस शीट और मजबूत ब्रांड को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 1680 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।