Multibagger Stocks: देश की सबसे बड़ी टाइल कंपनी कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) रिटर्न देने के मामले में भी बहुत बड़ी साबित हुई है। इसके शेयरों ने महज 28 हजार रुपये के निवेशक पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस वित्त वर्ष में यह 23 फीसदी से अधिक और इस महीने तीन फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार को यह 2 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि दिन के आखिरी में फिसलकर बीएसई पर यह 1.83% की गिरावट के साथ 1296.10 रुपये (Kajaria Ceramics Share Price) पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज के दिए गए टारगेट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए और मौजूदा लेवल पर निवेश कर करीब 30 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं।
