शेयर हो तो ऐसा! सिर्फ 12,000 रुपये के निवेश से बनाया करोड़पति, 20 सालों में दिया 84,000% से भी अधिक का रिटर्न

Multibagger: शेयर बाजार में जिन कंपनियों ने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों को सबसे अधिक मुनाफा कराया है, उनमें से एक नाम कामा होल्डिंग्स लिमिटेड (Kama Holdings Ltd) का है

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 11:21 PM
इस Multibagger शेयरों की कीमत पिछले 20 सालों में 15.50 रुपये से बढ़कर ₹13,099.70 पर पहुंच गई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: शेयर बाजार में जिन कंपनियों ने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों को सबसे अधिक मुनाफा कराया है, उनमें से एक नाम कामा होल्डिंग्स लिमिटेड (Kama Holdings Ltd) का है। 8.45 हजार करोड़ रुपये वाली इस मिडकैप कंपनी ने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 8 करोड़ रुपये बना दिया है। कामा होल्डिंग्स इस बात का उदाहरण है कि अगर निवेशक सही कंपनी के शेयरों मे निवेश कर लंबी अवधि तक डटे रहें, तो वे अपनी संपत्ति में भारी इजाफा कर सकते हैं।

    20 साल में 15 रुपये से ₹13,000 पहुंची शेयर की कीमत

    Kama Holdings के शेयर गुरुवार 20 अक्टूबर को बीएसई पर 13,099.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से करीब 20 साल पहले 19 जुलाई 2022 को जब पहली बार बीएसई पर कामा होल्डिंग्स के शेयरों में कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी प्रभावी कीमत महज 15.50 रुपये थी। तब से अब तक इसके शेयरों के भाव में करीब 84,414 फीसदी का इजाफा हुआ है।

    1 लाख को इस तरह बनाया 8 करोड़ रुपये


    इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले 19 जुलाई 2022 को Kama Holdings के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर आज 8 करोड़ 45 लाख रुपये हो गई होती। वहीं अगर किसी निवेशक ने उस वक्त सिर्फ 12,000 रुपये भी इस कंपनी में लगाए होते, तो आज उसके 12,000 रुपये बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो गए होते और वह करोड़पति होता।

    5 साल में दिया 379% का मल्टीबैगर रिटर्न

    Kama Holdings के शेयरों के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीन में इसका शेयर 1.36% फीसदी बढ़ा है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 22.39 फीसदी की तेजी आई है। जबकि पिछले 5 सालों में इसके शेयरों ने अपने निवेशकों को 379.34 फीसदी का मल्टीबैगर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: बजाज का यह शेयर बना मल्टीबैगर, 23 गुना बढ़ा दी पूंजी, अब 21% तेजी के हैं आसार

    इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले भी Kama Holdings के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 379 फीसदी बढ़कर करीब 4.79 लाख रुपये हो गई होती।

    कंपनी के बारे में

    अरुण भारत राम फैमिली के नियंत्रण वाली कामा होल्डिंग्स, के 100 फीसदी स्वामित्व वाली अपनी तीन सहायक कंपनियों के जरिए शिक्षा, रियल एस्टेट और इनवेस्टमेंट में कारोबारी हित भी हैं। इन तीन कंपनियों में श्री एड्यूर लिमिटेड (Shri Educare Limited), कामा रियल्टी दिल्ली लिमिटेड (KAMA Realty Delhi Limited) और एसआरएफ ट्रांसनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (SRF Transnational Holdings Limited) का शामिल है।

    श्री एड्यूर लिमिटेड (SEL) भारत और विदेशों में स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) और प्री-स्कूलों को खोलने और एजुकेशलन कंसल्टेशन के जरिए क्वालिटी शिक्षा मुहैया कराने वाली एक संस्था है। इन स्कूलों को SRF लिमिटेड की सोशल यूनिट, एसआरएफ फाउंडेशन की एक पहल वाले 'श्री राम स्कूल' की तर्ज पर तैयार किए गए हैं।

    कामा रियल्टी (दिल्ली) लिमिटेड, गुड़गांव और मुंबई में कई कमर्शियल प्रॉपर्टीज की मालिक है। वहीं SRF ट्रांसनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड एक पंजीकृत NBFC है जो अन्य कंपनियों की सिक्योरिटीज में निवेश के कारोबार में लगी हुई है। SRF लिमिटेड, SRF पॉलीमर्स इनवेस्टमेंट भी कामा होल्डिंग की सब्सडियरी कंपनी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।