Get App

Multibagger Stocks: 2022 में इन शेयरों ने 1,000% से भी अधिक का दिया रिटर्न, निवेशकों ने जमकर बनाए पैसे

Multibagger Stocks: साल 2022 में कम से कम 17 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को 1,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इसमें से भी करीब 3 शेयर ने तो 2,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं 1 शेयर ने 6,700% का बंपर रिटर्न दिया है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 31, 2022 पर 11:00 PM
Multibagger Stocks: 2022 में इन शेयरों ने 1,000% से भी अधिक का दिया रिटर्न, निवेशकों ने जमकर बनाए पैसे
बड़ौदा रेयॉन इंडस्ट्रीज 6,721.12% के रिटर्न के साथ साल 2022 का सबसे बड़ा मल्टीबैगर साबित हुई है

भारतीय शेयर बाजार के लिए साल 2022 आज यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को खत्म हो गया। साल के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि सालाना आधार पर सेंसेक्स ने 4.44 प्रतिशत और निफ्टी ने 4.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बाजार के लिए यह साल काफी उथल-पुथल भरा रहा। रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊंची ब्याज दरों और चीन में कोविड को लेकर सख्त नीतियों के चलते इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भर रहा। हालांकि इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में इस साल कम से कम 17 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को 1,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इसमें से भी करीब 3 शेयर ने तो 2,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं 1 शेयर ने 6,700% का बंपर रिटर्न दिया है।

साल 2022 का सबसे बड़ा मल्टीबैगर शेयर

शेयर बाजार में इस साल सबसे अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी का 'बड़ौदा रेयॉन इंडस्ट्रीज (Raj Rayon Industries)' है। बड़ौदा रेयॉन के शेयरों में इस साल 1 जून से कारोबार शुरू हुआ है और उस वक्त इसके शेयरों की कीमत 4.64 रुपये थी, जो शुक्रवार 30 दिसंबर को बढ़कर 316.50 रुपये पर पहुंच गई।

इस तरह साल 2022 में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 6,721.12% का रिटर्न दिया है। इसका मतबल है कि अगर किसी निवेशक ने 1 जून 2022 को इसके शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू करीब 68 लाख रुपये होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें