Credit Cards

Gainers & Losers: साल 2022 में निफ्टी के ये 5 शेयर रहे टॉप गेनर्स, इन 5 ने कराया निवेशकों का सबसे अधिक घाटा

Nifty Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजारों के लिए साल 2022 अपेक्षाकृत अच्छा साल रहा, खासकर जब हम ग्लोबल शेयर बाजारों के प्रदर्शन से इसकी तुलना करते हैं। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ साल का अंत करने में कामयाब रहे। आइए एक नजर डालते है निफ्टी इंडेक्स में शामिल 2022 के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयरों पर

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 5:34 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी-50 के शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज इस साल सबसे अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी है

Nifty Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजारों के लिए साल 2022 अपेक्षाकृत अच्छा साल रहा, खासकर जब हम ग्लोबल शेयर बाजारों के प्रदर्शन से इसकी तुलना करते हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है साल 2022 में आए तमाम उतार-चढ़ावों से भारतीय बाजार अछूते रहे। इस साल कई ग्लोबल परिस्तिथियों ने शेयर बाजार को प्रभावित किया, इसमें भू-राजनीतिक संघर्ष से लेकर केंद्रीय बैंकों का बाजार से पैसा खींचना तक शामिल रहा। हालांकि इस सबसे बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ साल का अंत करने में कामयाब रहे। अब जब साल खत्म हो गया है, तो आइए एक नजर डालते है निफ्टी इंडेक्स में शामिल 2022 के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर पर, यानी निफ्टी के किन शेयरों ने इस साल सबसे अधिक रिटर्न कमाया और किसने कराया सबसे अधिक घाटा-

साल 2022 के निफ्टी टॉप गेनर्स

1. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)

निफ्टी-50 के शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज साल 2022 का सबसे अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी है। साल 2022 की शुरुआत में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर NSE पर 1,717.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 3,850.00 रुपये पर पहुंच गए। इस तरह इस साल इसके शेयरों की कीमत करीब 124.21% फीसदी बढ़ी है।


2. आईटीसी (ITC)

पिछले कुछ सालों से सीमित दायरे में कारोबार करने वाले आईटीसी के शेयर ने साल 2022 में रफ्तार भरी है। साल 2022 की शुरुआत में आईटीसी के शेयर NSE पर 219.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 331.00 रुपये पर पहुंच गए। इस तरह इस साल इसके शेयरों की कीमत करीब 51.07% फीसदी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- Share Market: साल के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार के निवेशकों की चांदी, सिर्फ 5 दिन में ₹10 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने इस साल अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। साल 2022 की शुरुआत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर NSE पर 829.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 1,251.00 रुपये पर पहुंच गए। इस तरह इस साल इसके शेयरों की कीमत करीब 50.76% फीसदी बढ़ी है।

5. कोल इंडिया (Coal India)

इस सरकारी कंपनी ने भी साल 2022 में अपने निवेशकों को खूब मुनाफा कराया है। साल 2022 की शुरुआत में कोल इंडिया के शेयर NSE पर 155.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 225.05 रुपये पर पहुंच गए। इस तरह इस साल इसके शेयरों की कीमत करीब 44.91% फीसदी बढ़ी है।

5. एक्सिस बैंक (NTPC)

एक्सिस बैंक के शेयर साल 2022 की शुरुआत में NSE पर 696.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 934.90 रुपये पर पहुंच गए। इस तरह इस साल इसके शेयरों की कीमत करीब 34.26% फीसदी बढ़ी है।

2022 में निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स स्टॉक
शेयर बढ़त
अडानी एंटरप्राइजेज 124.21%
आईटीसी 51.07%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 44.91%
कोल इंडिया 50.76%
एक्सिस बैंक 34.26%

साल 2022 के निफ्टी टॉप लूजर्स

इस साल जहां कुछ शेयरों ने अच्छे पैसे बनाए। वहीं कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने निवेशकों को तगड़ा घाटा कराया। आइए जानते हैं कि निफ्टी के कौन से इस साल सबसे अधिक नुकसान में रहे-

1. विप्रो (Wipro)

साल 2022 में बाजार में हलचल का आईटी शेयरों पर सबसे अधिक असर देखा गया। दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी विप्रो के शेयर साल 2022 की शुरुआत में NSE पर 718.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को फिसलकर 392.75 रुपये पर आ गए। इस तरह साल 2022 में इस शेयर में करीब 45.35% फीसदी की गिरावट आई है।

2. टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)

टेक महिंद्रा भी आईटी सेक्टर की कंपनी है। साल 2022 की शुरुआत में इसके शेयर NSE पर 1784.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को फिसलकर 1,015.40 रुपये पर आ गए। इस तरह साल 2022 में इस शेयर में करीब 43.11% फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- स्पंदना स्फूर्ति सहित आज इन 250 शेयरों में लगा अपर सर्किट, 105 ने छुआ अपना 52-हफ्तों का रिकॉर्ड हाई

3. डिवीज लैबोरेटरीज (Divi's Lab)

डिवीज लैबोरेटरीज के शेयर साल 2022 की शुरुआत में NSE पर 4,651.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को फिसलकर 3,424.00 रुपये पर आ गए। इस तरह साल 2022 में इस शेयर में करीब 26.39% फीसदी की गिरावट आई है।

4. टाटा मोटर्स (Tata Motors)

टाटा मोटर्स के शेयर इस पूरे साल दबाव में रहे। साल 2022 की शुरुआत में इसके शेयर NSE पर 497.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को फिसलकर 388.00 रुपये पर आ गए। इस तरह साल 2022 में इस शेयर में करीब 22.03% फीसदी की गिरावट आई है।

5. इंफोसिस (Infosys)

आईटी शेयरों में बिकवाली का असर इंफोसिस पर भी पड़ा। साल 2022 की शुरुआत में इसके शेयर NSE पर 1,898.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो साल खत्म होने पर यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को फिसलकर 1,508.60 रुपये पर आ गए। इस तरह साल 2022 में इस शेयर में करीब 20.54% फीसदी की गिरावट आई है।

2022 में निफ्टी के टॉप-5 लूजर्स स्टॉक
शेयर गिरावट
विप्रो 45.35%
टेक महिंद्रा 43.11%
डिवीज लैबोरेटरीज 26.39%
टाटा मोटर्स 22.03%
इंफोसिस 20.54%

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।